ब्रेकिंग
Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड... राहुल गांधी का केंद्र पर बड़ा हमला- "घोषणाएं बड़ी, प्रचार उससे बड़ा और जवाबदेही शून्य Delhi Free Bus Travel: दिल्ली में नहीं बंद होगा महिलाओं का फ्री सफर! पिंक टिकट पर बीजेपी ने दी बड़ी र...

तबीयत खराब होने का बहाना लगा फरार हुई विवाहिता, घर की हालत देख चौक उठा परिवार

दीनानगर से शादी में गए एक परिवार के साथ बड़ी घटना होने की खबर मिली है। दीनानगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थाना पुराना शाला के गांव छीना बेट में एक घर से करीब 28 तोले सोने के आभूषण चोरी हो गए है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी जगदीश सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में जसबीर सिंह पुत्र सज्जन सिंह निवासी छीना बेट ने बताया कि हम अपने परिवार सहित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुंदर चक जिला पठानकोट गए हुए थे।

इस दौरान उनकी भाभी गुरदीस कौर तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर शादी में नहीं गई। जब पूरा परिवार शाम करीब 4.30 बजे घर लौटा तो देखा कि घर का मेन गेट खुला था और भाभी घर पर मौजूद नहीं थी। इसी दौरान पड़ोसियों से पता चला कि गुरदीस कौर 1.18 बजे वाली बस में सवार होकर पुराना साला साइड चली गई है। जब घर का सामान चेक किया गया तो पता चला कि घर से करीब 28 तोले सोने के आभूषण गायब हैं। पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर गुरदीस कौर निवासी गांव छीना बेट व गुरदेव सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी डलहोजी रोड राम नगर पठानकोट के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।