ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

शादी में हर्ष फायरिंग! दूल्हा घायल, मामा के लड़के की मौत… 2 गिरफ्तार

सोनीपत के गोहाना में देर रात एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई. जबकि दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह घटना दीपांशी गार्डन में हुई है. जहां अजीब नामक युवक की शादी हो रही थी. शादी में शामिल होने के लिए दूल्हे के मामा का लड़का गढ़ी सिनाना गांव का रहने वाला मृतक जयदीप अपने कुछ दोस्तों के साथ डीजे पर डांस कर रहा था. उसी वक्त अचानक हर्ष फायरिंग हुई जिसमें जयदीप की मौत हो गई और दूल्हा घायल हो गया है.

पुलिस ने बताया कि फायरिंग उस वक्त हुई जब जयदीप और उसके साथी डीजे पर नाच रहे थे. अचानक वहां कुछ लोग गोली चलाने लगे. जयदीप को गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दूल्हा अजीब भी गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद आसपास के लोग घबरा गए और तुरंत पुलिस को जानकारी दी. सोनीपत गोहाना सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खानपुर पीजीआई भेज दिया.

पुलिस ने मामले की गंभीरता को लेते हुए जांच शुरू की है. सोनीपत डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान ने बताया कि इस घटना का कारण मृतक और आरोपियों के बीच किसी महिला को लेकर चल रही पुरानी रंजिश है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जिन्होंने समारोह के दौरान चार से पांच राउंड फायरिंग की थी.

फायरिंग के समय शादी समारोह में बहुत लोग मौजूद थे. डीजे पर नाचते समय जयदीप को गोली लग गई. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना किसी व्यक्तिगत रंजिश के कारण हुई. मृतक के परिवार वालों से भी इस बारे में जानकारी ली जा रही है. मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह जांच की जा रही है.

सोनीपत पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है. साथ ही, पुलिस ने कहा कि इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे.