ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

Finance Company के कर्मचारी बार-बार कर रहे थे Phone, तंग आए व्यक्ति ने…

मुक्तसर में एक व्यक्ति द्वारा खौफनाक कदम उठाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, गांव भलाईआना के व्यक्ति ओम प्रकाश ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा परेशान किए जाने के बाद आत्महत्या कर ली। इस संबंध में थाना सदर श्री मुक्तसर साहिब की पुलिस ने 2 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मृतक की पत्नी सुखजीत कौर ने पुलिस को बताया कि उसका पति गांव भलाईआना में कॉपी-किताबों की दुकान चलाता था और 29 जनवरी 2025 को मेरे पति अपनी दुकान पर गए लेकिन दुकान नहीं खोली।

उन्होंने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति के माध्यम से पता चला कि मेरे पति का मोटरसाइकिल, मोबाइल, लोहा व बूट गांव थांदेवाला के पास सरहिंद फीडर नहर के किनारे पड़े हैं, जिससे हमें लगता है कि शायद मेरे पति लोगों के कर्ज से तंग आ चुके हैं। वह नहर में कूद गया होगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पति ने फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से कर्जा लिया था। कंपनी के कर्मचारी नरेन्द्र सिंह व धर्मेन्द्र सिंह चोटिया उसे परेशान करते थे तथा बार-बार फोन कर धमकियां देते थे, जिससे तंग आकर ओम प्रकाश ने नहर में कूदकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है लेकिन अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं किया है।