ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...

Zomato के मालिक की यह कैसी ख्वाहिश, आप भी सुन चौक जाएंगे

जोमैटो लगातार अपना विस्तार कर रहा है. इसी कड़ी में CEO दीपिंदर गोयल ने एक नई जॉब पोस्ट की है. इस पोस्ट में वे किसी ऐसे शख्स की तलाश कर रहे हैं जिसके पास दो दो दिमाग हो. दरअसल, दीपिंदर गोयल उन लोगों को ढूंढ रहे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बखूबी करते हों. साथ ही AI उनका दूसरा दिमाग होना चाहिए.

प्रोडक्ट लीडर्स की है तलाश

इस पोस्ट के जरिए गोयल बिजनेस और प्रोडक्ट लीडर्स की तलाश कर रहे हैं. जो AI को अपने ‘दूसरे दिमाग’ की तरह इस्तेमाल करते हों. गोयल ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए कहा, “मैं उन बिजनेस और प्रोडक्ट लीडर्स को ढूंढ रहा हूं, जो पहले से ही AI को अपने दूसरे दिमाग की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं.”

ऐसे करें आवेदन

अगर आप इस पोस्ट के लिए आवेदन करना चाहते हैं. ऐसे में आपको उन्हें ईमेल करना होगा. साथ ही इस ईमेल के विषय में “I have a second brain” भी लिखना होगा. कुछ लोगों ने पूछा कि चीफ ऑफ स्टाफ की पोस्ट का क्या हुआ. दरअसल, इससे पहले भी गोयल चीफ ऑफ स्टाफ की तलाश कर रहे थे. इसमें न कोई वेतन मिलता. जिसके बाद गोयल को कभी ट्रोल भी किया गया था.

यूजर्स ने क्या कहा?

कुछ लोग गोयल की AI को अपनाने की सोच को सराहते हुए बोले कि AI अब सभी तकनीकी संबंधित कामों में हावी हो रहा है. कुल मिलाकर इस पोस्ट को लेकर mixed reactions सामने आ रहे हैं. ऐसे में अगर आप भी इस पोस्ट के काबिल मानते है तो आप उन्हें ईमेल कर सकते है. अगर आप भी AI में रुची रखते है तो अभी अप्लाई करें. क्योंकि, दीपिंदर गोयल उन लोगों को ढूंढ रहे हैं जो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बखूबी करते हों. साथ ही AI उनका दूसरा दिमाग होना चाहिए.