ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

टाइम से पहले लोगों के पास पहुंचा Galaxy S25, आपके पास आया क्या?

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी सैमसंग ने अपने मोस्ट अवेटेड फोन की सीरीज Galaxy S25 की डिलीवरी शुरू कर दी है. कंपनी ने टाइम से पहले ही लोगों तक फोन को पहुंचाना शुरू कर दिया है. कंपनी ने सीरीज के लॉन्च के पहले ही इसकी प्री बुकिंग की शुरुआत की थी और अब कंपनी फोन्स की डिलीवरी भी कर रही है.

सैमसंग की Galaxy S25 सीरीज फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के लिए कंपनी ने 23 जनवरी से 6 फरवरी तक प्री बुकिंग की विंडो खोल रखी है. हालांकि, फोन की सेल 7 फरवरी 2025 से शुरू हो रही है. लेकिन लोग फोन ऑर्डर भी कर रहे हैं और उनके तक फोन पहुंच भी रहे हैं और इसके साथ ही कस्टमर को प्री बुकिंग पर 21 हजार रुपये तक की छूट भी मिल रही है. आइए आपको Galaxy S25 सीरीज के स्मार्टफोन के फीचर्स और कीमत के बारे में बताते हैं.

Samsung Galaxy S25 Ultra की प्राइस

सैमसंग गैलेक्सी एस25 सीरीज की पहले फोन Samsung Galaxy S25 Ultra की करें तो कंपनी इसे टाइटेनियम सिल्वर ब्लू, टाइटेनियम ग्रे, टाइटेनियम व्हाइट सिल्वर और टाइटेनियम ब्लैक कलर ऑप्शन के साथ मार्केट में आ रहे हैं. वहीं, अगर इनकी प्राइस की बात करें तो वह वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग है.

  • 12GB RAM + 256GB Storage की कीमत 129,999 रुपये है.
  • 12GB RAM + 512GB Storage को आप 141,999 रुपये में खरीद सकते हैं.
  • वहीं,12GB RAM + 1TB Storage की कीमत 165,999 रुपये है.

Galaxy S25 Plus स्मार्टफोन

सैमसंग की गैलेक्सी S25 सीरीज का दूसरा फोन Galaxy S25 Plus है, इसके

  • 12GB RAM + 256GB Storage की कीमत 99,999 रुपये है.
  • 12GB RAM + 512GB Storage को आप 111,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, यह स्मार्टफोन आपको नेवी और सिल्वर शैडो के साथ मिल जाएगा.

Samsung Galaxy S25 फोन

इस सीरीज का तीसरा फोन Samsung Galaxy S25 है, जो कि Icyblue, Silver Shadow, Navy, Mint कलर ऑप्शन के साथ मिल रहा है. इसके 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत 80,999 रुपये है. वहीं, 12GB RAM + 512GB Storage वैरिएंट की कीमत 92,999 रुपये है.