ब्रेकिंग
Giridih News: सड़क हादसे में नवविवाहिता का उजड़ा सुहाग, पति की दर्दनाक मौत से मातम में बदली खुशियां JMM News: झामुमो की नीतीश-नायडू से अपील- 'मोदी सरकार से लें समर्थन वापस', नारी शक्ति वंदन एक्ट को बत... Palamu Crime News: चैनपुर में आपसी विवाद में फायरिंग, ट्यूशन से लौट रहे नाबालिग छात्र को लगी गोली Bokaro News: बोकारो में श्रद्धा और उल्लास से मन रहा 'भगता पर्व', जानें इस खास त्योहार की पूजा विधि औ... Jharkhand News: ग्रामीण विकास विभाग के कर्मी होंगे हाईटेक, AI तकनीक से लैस करेगी सरकार- मंत्री दीपिक... Jharkhand Cabinet Decisions: हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी जमीन पर बने अवैध निर्माण होंगे वैध; D... CBSE 10th Result Jharkhand Topper: डीपीएस रांची की प्रण्या प्रिया बनीं स्टेट टॉपर, हासिल किए 99.6% अ... CG Cabinet Decisions: छत्तीसगढ़ में जमीन रजिस्ट्री पर बड़ी राहत, 50% स्टाम्प शुल्क छूट समेत साय कैबि... Khairagarh News: उदयपुर में ATM उखाड़ने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने 24 घंटे में शातिर चोर को किया गिरफ्... Jashpur Crime News: महिला अपराध और नशा तस्करों पर जशपुर पुलिस का 'डबल एक्शन', कई आरोपी दबोचे गए

डबरा में दर्दनाक हादसा बाइक सहित नहर में गिर गए दो लोग, एक की मौत

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में आने वाले डबरा में दर्दनाक हादसा हुआ है। बाइक सवार दो लोग बाइक सहित नहर में गिर गए, एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और एक व्यक्ति को स्थानीय लोगों ने बचा लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और मामला दर्ज कर इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना ग्वालियर जिले के डबरा क्षेत्र के चिटोली और खोर गांव के बीच शनिवार रविवार की दरमियानी रात की है। बाइक अनियंत्रित हो गई थी और दो लोग हरसी नहर में गिर गए। नहर में पानी अधिक होने से राजेंद्र रावत निवासी खोर की मौत हो गई। वहीं एक अन्य बाइक सवार को स्थानीय लोगों ने किसी तरह बचा लिया।

दोनों बाइक सवार चिंटोली से खोर आ रहे थे, तभी अचानक बाइक नहर में गिर गई। बैलगड़ा थाना प्रभारी अजय सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए थे। बैलगड़ा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।