ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

शराब की बोतल कमर में फंसाकर दीवार फांद रहा था युवक, तभी टूटकर प्राइवेट पार्ट में घुसे कांच के टुकड़े, मौत

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक शादी समारोह में खुशी का माहौल गम में तब्दील हो गया, जहां एक शख्स की मौत हो गई और उसके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. युवक शादी में शराब की बोतल रखकर दीवार से कूद रहा था. इसी दौरान ये हादसा हो गया. युवक कमर में बोतल फंसाकर दीवार कूद रहा था. तभी उसका बैलेंस बिगड़ गया और शराब की बोतल फूटकर उसके पेट और प्राइवेट पार्ट में घुस गई, जिससे उसका बहुत ज्यादा खून बह गया.

ये मामला मेरठ के सरधना से सामने आया है, जहां के गांव कुसावली में हिमांशु नाम का शख्स अपने भतीजे की शादी में शामिल होने के लिए गया था. शादी में घुड़चढ़ी के दौरान मजाक-मस्ती में हिमांशु के दोस्तों और उसमें शराब पीने की बात हुई. इधर घुड़चढ़ी हो रही थी और दूसरी तरफ हिमांशु शराब के बोतल लेकर आया. इसके बाद उसने शराब की बोतल को कमर में रखा और 7 फीट ऊंची दीवार कूदने लगा.

पेट और प्राइवेट पार्ट में घुसा कांच

दीवार कूदते हुए हिमांशु का बैलेंस बिगड़ा और वह गिर गया. उसके गिरने से शराब की बोतल भी फूट गई और उसका कांच हिमांशु के पेट और प्राइवेट पार्ट में घुस गया. इससे हिमांशु का बहुत ज्यादा खून बह गया. शादी में अचानक से अफरा-तफरी मच गई. हिमांशु के पेट और प्राइवेट पार्ट से लगातार खून बह रहा था. इसके बाद हिमांशु के परिजन और दोस्त उसे लेकर अस्पताल गए.

ज्यादा खून बहने की वजह से मौत

हिमांशु को कैलाशी अस्पताल ले जाया गया और भर्ती कराया गया, लेकिन हिमांशु ने पहले ही दम तोड़ दिया. डॉक्टरों ने हिमांशु को चेक किया और मृत घोषित कर दिया. हिमांशु की मौत बहुत ज्यादा खून बहने की वजह से हो गई. हिमांशु की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इस तरह शादी का माहौल गम में तब्दील हो गया. हिमांशु अपने परिवार में सबसे छोटा था. उसके दो भाई और हैं. परिजनों ने रविवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया और किसी भी तरह की कानूनी कार्रवाई करने से इनकार कर दिया.