ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

मंगनी हुई, लेकिन शादी से पहले पापा करने वाले थे ऐसा सौदा… बेटी ने तंग आकर दे दी जान

आर्थिक रूप से कमजोर पिता बेटी की शादी के लिए जमीन बेचकर शादी की तैयारी करने की सोच रहे थे. हालांकि, बेटे के विरोध करने के बाद मामला थाने तक पहुंच गया. इस विवाद के निपटारे के लिए बेटी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस का कहना है कि उन्होंने पीड़ित पिता की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के बिलईचियां थाना क्षेत्र में रहने वाली वाली नीतू कुमारी(22) बिरनो थाना क्षेत्र के कहोतरी गांव में मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रही थी. पिता आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण अपने जीते-जी बेटी के हाथ पीले कर उसे ससुराल भेजना चाह रहे थे, जिसके लिए उन्होंने अप्रैल महीने में नीतू की शादी तय कर दी थी. इसी कड़ी में मंगनी कार्यक्रम भी सम्पन्न हो चुका था.

पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने लगाई फांसी

शादी के तैयारी में जुटे पिता ने अपने गरीबी को देखते हुए जमीन बेचकर शादी करने का फैसला लिया था, लेकिन युवती के भाइयों को यह नागवार गुजरा. जिसको लेकर पीड़ित पिता ने जंगीपुर थाने में तहरीर भी दिया था. इन सब घटनाओं से मानसिक रूप से परेशान चल रही नीतू कुमारी ने शनिवार की शाम अपने मामा के घर पर पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिस समय युवती ने फांसी लगाई उस वक्त मृतक के मामा किसी काम से बाहर गए हुए थे.

मौके पर पहुंचा परिवार

उन्होंने घर पर आकर जब कमरे में देखा तो शोर मचाते हुए बाहर जाकर गिर गए. आसपास के लोगों ने जब पास जाकर पूछा तो वह घटना का जिक्र करते हुए दहाड़े मारकर रोने लगे. मृत युवती पांच बहनों में दूसरे नंबर पर थी. मामा के घर पर रहकर पूरा काम देखती थी और पढ़ाई भी करती थी. घटना की जानकारी होते ही मृतका के पिता-माता और बहनें भी मौके पर पहुंच गई. सूचना पर कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी अनिल चंद्र तिवारी और बिरनो थानाध्यक्ष बिंद कुमार मौके पर पहुंचे और घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर कार्यवाही में जुट गए.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में बिरनो थानाध्यक्ष बिंद कुमार ने बताया कि युवती के परिवार में विवाद चल रहा था. वही शादी के तैयारी को लेकर युवती मानसिक रूप से काफी परेशान थी. जिसके कारण उसने इस घटना को अंजाम दिया है. मृत युवती के पिता के तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है.