ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

छात्रा पर चाकू से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

इंदौर : मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में बीते कल सांवेर क्षेत्र में एक युवक ने एक छात्रा चाकू से गला रेतने की कोशिश की थी। इस हमले में छात्रा बुरी तरह घायल हो गई थी। छात्रा पर हमले के बाद आरोपी युवक फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी जमशेद को गिरफ़्तार किया है। वहीं क्षेत्र में उसका जुलूस भी निकाला।

पूरा मामला इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र का है। जहां बीते कल अमन शेख नाम के युवक ने पूर्व में साथ पढ़ने वाली छात्रा पर दोस्ती का दबाव बना रहा था। वह कई सालों से छात्रा को परेशान कर रहा था उसके परिजनों ने भी उसे समझाया था पर वह नहीं माना। इसी बीच बीते कल छात्रा अपने रिश्तेदार के यहां से निकल रही थी। तभी युवक ने उसके गले पर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में सांवेर पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि अमन शेख ने छात्रा पर चाकू से हमला किया था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। बता दें पुलिस ने उसका उसी क्षेत्र में जुलूस भी निकाला है।