ब्रेकिंग
यमुनानगर के छछरौली में दर्दनाक हादसा: 11 हजार केवी लाइन पर कर्मचारी की मौत, दफ्तर में शव रख फूटा गुस... Panipat Panchayat News: निजी बैंकों में 225 करोड़ FD मामले में ट्विस्ट, बाल जाटान और खंडरा सरपंचों क... हरियाणा ओपन स्कूल 10वीं व 12वीं परीक्षा: बिना विलंब शुल्क आवेदन की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक बढ़ी झज्जर को मिली नए नेशनल हाईवे की सौगात: NH-334B के लिए 3A नोटिफिकेशन जारी Saurabh Bharadwaj Detained: दिल्ली में भारी पुलिस बल तैनात, मेट्रो के कई स्टेशन बंद और इंटरनेट सेवा ... Atiq Ahmed Gang Update: प्रयागराज में जमीनों की हेराफेरी को लेकर शाह फैसल की शिकायत पर कार्रवाई, जां... Naghah Loh Dor Tradition: हाईवे के किनारे बिना कैमरे और कैशियर के बिकता है सामान, क्यूआर कोड से होता... Himachal Horticulture News: मौसम की मार से बागवान परेशान, बाजार में पहुंचे सिर्फ 1.15 करोड़ सेब के ब... Patna MLC Election News: मोकामा विधायक अनंत सिंह ने पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ खोला मोर्चा, अनुज सिंह... UP News Today: बिजनौर के अमीखानपुर में 26 बीघा कृषि भूमि हथकंडे का मामला, एसपी केके बिश्नोई ने दी जा...

ED की रेड के बाद जयश्री गायत्री फूड्स की डायरेक्टर ने खाया जहर, Suicide note में केंद्रीय मंत्री समेत 5 लोगों को बताया जिम्मेदार

भोपाल : प्रवर्तन निदेशालय ने जयश्री गायत्री फूड प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड के भोपाल, सीहोर और मुरैना जिले के ठिकानों पर छापेमारी की थी। कार्रवाई के दौरान ईडी को 73 करोड़ रुपए की संपत्ति मिली है। कार्रवाई के अगले दिन जय श्री गायत्री फूड के मालिक किशन मोदी की पत्नी पायल मोदी ने अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में जहर खा लिया। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। जहर खाने से पहले पायल मोदी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान व उनकी लोक जनशक्ति पार्टी से जुड़े कुछ लोगों को जिम्मेदार ठहराया है।

घटना गुरुवार शाम की है। जहां अपने शाहपुरा बी-सेक्टर स्थित घर में 31 वर्षीय पायल ने चूहे मारने वाली दवा खा ली। पायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना भोपाल के चुनाभट्टी थाना क्षेत्र की है। हालांकि पायल ने जहर क्यों खाया और जान देने की कोशिश क्यों की इसके कारण अज्ञात है। फिलहाल पूरे मामले पर पुलिस का कहना है कि जांच चल रही है। पायल मोदी का कथित सुसाइड नोट सामने आ गया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और 5 अन्य लोगों पर आरोप लगाए है। इनमें चन्द्र प्रकाश पाण्डे, वेद प्रकाश पाण्डे, सुनील त्रिपाठी, भगवान सिंह मेवाड़ा और हितेष पंजाबी के नाम शामिल हैं। कथित सुसाइड नोट के मुताबिक, चंद्र प्रकाश पाण्डे और चिराग पासवान आपस में जीजा-साले हैं। वहीं, वेद प्रकाश पाण्डे और चंद्र प्रकाश आपस में सगे भाई हैं। सुसाइड नोट में आरोप लगाया गया है कि उक्त सभी लोग चिराग पासवान की पॉलिटिकल पावर का इस्तेमाल कर मोदी की कंपनियों पर CGST, FFSI, EOW, ED के छापे डलवा रहे हैं।