ब्रेकिंग
IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व... G-7 Summit Viral Video: इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी की बेटी का वीडियो वायरल; कैमरे के सामने शर्मा... LPG Price Update: रसोई गैस की कीमतों में बड़ा अंतर; जानें मुंबई से लेह तक क्या है आपके सिलेंडर का रे... Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद क्या सस्ते हुए पेट्रोल-डीजल? जानें ... Nirjala Ekadashi 2026: इस बार निर्जला एकादशी पर बन रहे 4 दुर्लभ महासंयोग; जानें शुभ मुहूर्त और पूजा ... Monsoon Skin Care: ऑयली स्किन से हैं परेशान? मानसून में चिपचिपाहट दूर करने के असरदार घरेलू उपाय Telegram Ban & VPN: NEET परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर पाबंदी, यूजर्स VPN के जरिए लगा रहे जुगाड़ Tonk Murder Case: चांदी के गहनों के लालच में पड़ोसन की बेरहमी से हत्या; 10 थानों की पुलिस ने ऐसे पकड़ा... Sitapur Crime News: वैवाहिक विज्ञापनों के जरिए 25 महिलाओं को बनाया शिकार; करोड़ों की ठगी करने वाला अन...

सरकार के खिलाफ मोर्चा: वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन की बैठक संपन्न

सरकार से आर पार की लड़ाई के मूड़ में आये मध्यप्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन। आज दिनाँक 10/01/25 को मध्यप्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन की आम सभा की बैठक होटल रेवा रिजेंसी एम पी नगर जोन-2 में सम्पन्न हुई ।बैठक में मध्यप्रदेश के एसोसिएशन के सभी सक्रिय सदस्य सम्मिलित हुए।बैठक में वेयरहाउस संचालकों ने विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। सदस्यों द्वारा खरीदी नीति में सरकार को देने के लिए सुझावों पर भी चर्चा हुई। बैठक में एसोसिएशन के सदस्यों द्वारा एकमत होकर यह निर्णय लिया कि पूर्व में दिए गए ज्ञापनों के बाद भी सरकार वेयरहाउस संचालकों के 2-3 वर्षों से लंबित गेहू, चना,मूँग, धान का किराया नही देती है तो एसोसिएशन लंबी लड़ाई लड़ेगी।प्रथम चरण में एसोसिएशन ने यह तय किया कि 23 जनवरी 25 को समस्त वेयरहाउस संचालक मध्यप्रदेश वेयरहाउस ऑनर्स एसोसिएशन के नेतृत्व में अपने अपने जिला मुख्यालयों पर अधिक से अधिक संख्या में एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन देंगे।उसके बाद भी किराए का भुगतान सरकार नही करती है तो धरना प्रदर्शन आंदोलन किया जाएगा।

द्वारा- नवनीत रघुवंशी प्रदेश अध्यक्ष 982705963