ब्रेकिंग
Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व... Bilaspur City Bus Service: जनवरी से शहर में शुरू होगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 15 रूटों पर ह... दुनियाभर में छाया Apple का जादू: लेकिन क्या आप जानते हैं iPhone में 'i' का असली मतलब? Pitru Paksha 2026 Ashtami: अष्टमी श्राद्ध पर नारियल और तिल के तेल का प्रयोग क्यों है वर्जित? जानें न... Blood Cancer Diagnosis: सीबीसी टेस्ट, बायोप्सी या बोन मैरो? जानें ब्लड कैंसर की सटीक जांच और आधुनिक ... Salman Khan Maatrubhumi Release: गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को सरकार से मिली हरी झंड...

इजराइल से दोस्ती ही नहीं गाजावासियों की मदद के लिए भी प्रतिबद्ध है UAE, 127 लोगों को फिर निकाला

UAE ने गाजा में अपना 23वीं इवैक्यूएशन पूरा किया है, जिसके तहत करीब 55 गंभीर रूप से घायल मरीजों को इलाज के लिए गाजा से UAE लाया गया है. UAE ने ये इवैक्यूएशन मंगलवार को वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन की मदद से किया, जिसमें 55 गंभीर मरीजों के साथ उनके परिवार सदस्यों समेत कुल 127 लोगों को रेस्क्यू किया गया.

गाजी वासियों को करम अबू सलाम क्रॉसिंग से इजराइल के रेमन एयरपोर्ट तक ले जाया गया, जहां से इवैक्यूएशन फ्लाईट ने UAE के लिए उड़ान भरी. UAE की इजराइल के साथ दोस्ती पर मुस्लिम दुनिया में लगातार आलोचना की जा रही है, जिसके बावजूद UAE लगातार अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर गाजा के लोगों की पीड़ा कम करने के लिए मानवीय मदद पहुंचा रहा है.

UAE राष्ट्रपति की पहल

घायल फिलिस्तीनियों और कैंसर रोगियों को निकालना UAE के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान की ओर से अक्टूबर 2023 में शुरू की गई पहल का हिस्सा है, जिसका मकसद UAE के अस्पतालों में गाजा पट्टी से एक हजार बच्चों और एक हजार कैंसर रोगियों का इलाज करना है. अब तक 2,254 मरीजों और उनके परिवार के सदस्यों को UAE लाया जा चुका है.

UAE की कोशिश दिखाती हैं कि गाजा में जल्द से जल्द सहायता की जरूरत है, क्योंकि यहां के लगभग सभी अस्पताल ऑपरेशनल नहीं रहे हैं और इजराइल हमलों से तबाह हो चुके हैं. साथ ही इस इवैक्यूएशन से फिलिस्तीनियों के समर्थन के लिए UAE की दृढ़ प्रतिबद्धता का पता चलता है.

जंग के बाद UAE ने गाजा में शुरू किया अस्पताल

बीमार और गंभीर रूप से घायल फिलिस्तीनियों के बेहतर इलाज के लिए UAE ने 2 दिसंबर, 2023 को दक्षिणी गाजा UAE फील्ड अस्पताल शुरू किया था, जिसने अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों का इलाज किया है. इसके अलावा फरवरी 2024 में शुरू हुए UAE के अल-अरिश पोर्ट पर लंगर डाले अस्पताल ने अबतक 8 हजार से ऊपर लोगों का इलाज किया है.