ब्रेकिंग
Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड Rudraprayag Crime: केदारनाथ के जंगलचट्टी में खच्चर चालकों का तांडव, श्रद्धालुओं को पीटने का वीडियो व... Bilaspur City Bus Service: जनवरी से शहर में शुरू होगी हाईटेक इलेक्ट्रिक बसों की सौगात, 15 रूटों पर ह... दुनियाभर में छाया Apple का जादू: लेकिन क्या आप जानते हैं iPhone में 'i' का असली मतलब? Pitru Paksha 2026 Ashtami: अष्टमी श्राद्ध पर नारियल और तिल के तेल का प्रयोग क्यों है वर्जित? जानें न... Blood Cancer Diagnosis: सीबीसी टेस्ट, बायोप्सी या बोन मैरो? जानें ब्लड कैंसर की सटीक जांच और आधुनिक ... Salman Khan Maatrubhumi Release: गलवान पर बनी सलमान खान की फिल्म 'मातृभूमि' को सरकार से मिली हरी झंड...

साल 2025 में होगा राहु-केतु का राशि परिवर्तन, ये राशि वाले रहें सतर्क

ज्योतिष शास्त्र कहता है कि राहु और केतु मायावी ग्रह हैं. इन दोनों ग्रहों की चाल वक्री यानी उल्टी होती है. अभी राहु मीन और केतु कन्या राशि में हैं, लेकिन साल 2025 में दोनों ही ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा. अगले साल 18 मई को राहु का राशि परिवर्तन होगा. राहु 18 मई को मीन से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे.

कब होगा केतु का राशि परिवर्तन

कुंभ राशि में राहु का गोचर पांच दिसंबर 2026 तक रहेगा. इसके बाद वो मकर राशि में चले जाएंगे. वहीं केतु का भी राशि परिवर्तन 18 मई को ही होगा. इस दिन केतु व्रकी चाल में कन्या से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश कर जाएंगे. सिंह राशि का स्वामी भगवान सूर्य को माना जाता है. सूर्यदेव से राहु और केतु के संबंध शत्रुता भरे हैं. सिंह राशि में केतु पांच दिसंबर 2026 तक गोचर करेंगे. इसके बाद वो कर्क राशि में चले जाएंगे. वहीं राहु और केतु के राशि परिवर्तन से कई राशियों के जातकों को सावधानी बरतने की जरूरत है. आइए उन राशियों के बारे में जानते हैं.

मिथुन राशि

मिथुन वालों को साल 2025 में 18 मई यानी राहु और केतु के राशि परिवर्तन के बाद सावधानियां बरतने की आवश्यकता है. राहु और केतु का राशि परिवर्तन आपको आर्थिक रूप से परेशानी में डाल सकता है. किसी साथी से धोखा खा सकते हैं. नौकरीपेशा जातकों को कई अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है.