ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश

बुमराह के बहाने मोहम्मद कैफ ने विराट कोहली पर साधा निशाना? ट्रेविस हेड के विकेट को लेकर मने जश्न पर कहा ऐसा

क्या मोहम्मद कैफ ने बुमराह के बहाने विराट कोहली पर निशाना साधा है? ये सवाल इसलिए क्योंकि मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा ही कुछ ऐसा है. उन्होंने ट्रेविस हेड का विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह के मनाए जश्न की तारीफ तो की है, लेकिन साथ ही फैंस के लिए अपना रोल मॉडल सोच समझकर चुनने की नसीहत दी है, अब बुमराह की तारीफ तो समझ आती है लेकिन फैंस के लिए छोड़ा कैफ का संदेश ये सोचने पर विवश करता है कि कहीं इस तरह से वो विराट कोहली पर निशाना तो नहीं साध रहे.

बुमराह के बहाने विराट पर निशाना?

पूरी बातों तो पढ़-समझकर ये अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं कि कैफ किसकी बात कर रहे हैं? बेशक उन्होंने नाम नहीं लिया, पर उनकी बातों से जाहिर है कि इशारा विराट कोहली की तरफ ही हैं. आइए पहले जान लेते हैं कि कैफ ने सोशल मीडिया पर ऐसा लिखा क्या?

मोहम्मद कैफ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा- बुमराह को देखिए, वो कैसे ऑस्ट्रेलिया के मेन बल्लेबाज ट्रेविस हेड का विकेट लेकर जश्न मना रहे हैं? कोई एंग्री सेंड ऑफ नहीं, कोई जोशीला सेलिब्रेशन नहीं, बस चेहरे पर स्माइल, बच्चे इससे सीख सकते हैं. उन्हें अपना रोल मॉडल बुद्धिमानी के साथ चुनना चाहिए.

हेड पहली बार जीरो पर आउट

भारत के खिलाफ मेलबर्न टेस्ट में ट्रेविस हेड खाता नहीं खोल सके. सिर्फ 7 गेंदों में ही बुमराह में मेलबर्न टेस्ट की पहली इनिंग में उनका विकेट चटका दिया. इंटरनेशनल क्रिकेट में ये पहली बार है जब हेड ने भारत के खिलाफ कोई रन नहीं बनाए हैं. मतलब जीरो पर आउट हुए हैं. इस लिहाज से भारत को मिली ये सफलता बड़ी थी. बावजूद इसके बुमराह ने बड़ा साधारण जश्न मनाया, जिसकी तारीफ कैफ ने की.

विराट ने क्या किया?

दूसरी ओर विराट कोहली मेलबर्न टेस्ट के पहले सेशन में ऑस्ट्रेलियाई डेब्यूडेंट सैम कॉन्स्टस को कंधे से धक्का मारकर चर्चा में आए. मामले ने इतना तूल पकड़ा कि अब उन पर जुर्माना भी लग चुका है. विराट कोहली की मैच फीस 20 फीसद काट ली गई है. कैफ का स्टेटमेंट विराट की इसी हरकत पर साधा निशाना लग रहा है.