ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...

साली से शादी का जुनून था जीजा के सिर पर सवार, महीनों की प्लानिंग और करवा दिया ये कांड

कहते हैं कि इश्क पर किसी का काबू नहीं रहता. यह तो एक ऐसा अहसास है जो कि किसी को भी कभी भी हो सकता है. चाहे शादी के बाद ही क्यों न हो जाए. लेकिन कभी-कभी ये इश्क जानलेवा भी साबित हो जाता है. ऐसा ही एक मामला बिहार के गया से सामने आया है. यहां शादी के बाद एक जीजा को अपनी ही साली से इश्क हो गया. साली को भी जीजा पसंद था. दोनों का चक्कर चला, लेकिन इसका खामियाजा भुगतना पड़ा एक मासूम महिला को. महिला कोई और नहीं बल्कि

शख्स के सिर पर साली से शादी करने का फितूर इस कदर सवार हुआ कि उसने ही बीवी को मरवा डाला. शख्स ने महीनों तक प्लानिंग की. फिर एक सुपारी किलर को पैसे दिए. सुपारी किलर ने भी पैसों के बदले शख्स की बीवी का मर्डर कर दिया. शख्स इतना शातिर था कि उसने बीवी को मरवाने से पहले उसका बीमा भी करवाया. ताकि बीवी की मौत के बाद वो बीमा के पैसे हड़प सके. लेकिन कहते हैं न कि अपराधी जितना मर्जी शातिर हो, पुलिस के हत्थे चढ़ता जरूर है.

इस केस में भी कुछ ऐसा ही हुआ. शख्स का भंडाफोड़ हो गया. अब वो जेल की सलाखों के पीछे है. दूसरी बार दूल्हा बनने का उसका सपना चूर-चूर हो गया. जानकारी के मुताबिक, पुलिस गया जिले के कपड़ा व्यवसायी पंकज कुमार की पत्नी अंजली कुमारी की हत्याकांड की छानबीन कर रही थी. 10 दिसंबर को गया के डुमरिया प्रखंड के बोधि बीघा थाना क्षेत्र के रामपुर और महुडी बाजार के बीच एक दंपती के साथ लूटपाट हुई थी. लूटपाट के दौरान महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी.

पुलिस ने इस कांड उद्भेदन के साथ हत्या में प्रयुक्त एक पिस्टल, दो कारतूस और तीन मोबाइल भी बरामद किया है. छानबीन में पता चला कि भदवर थाना के भोकहा निवासी कारोबारी पंकज कुमार ने ही कॉन्ट्रैक्ट किलर की मदद लेकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतरवाया था. क्योंकि वह अपनी साली से साथ नाजायज रिश्ते को शादी में बदलना चाहता था और पत्नी इस राह में रोड़ा बनी हुई थी.

पांच-पांच लाख के दो बीमा

एसएसपी आशीष भारती बताया- मृतका के पति पंकज कुमार का अपनी साली के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर में था. वह साली को अपनी बीवी बनाना चाहता था. इसके लिए उसने महीनों पहले पत्नी को रास्ते से हटाकर अपनी साली से विवाह करने का प्लान तैयार कर लिया. पत्नी को रास्ते से हटा कर पंकज न सिर्फ साली को घर लाना चाहता था. बल्कि बीमा कंपनी को चूना लगाकर मोटी रकम हासिल करना चाहता था. हत्या से पहले उसने पत्नी के नाम से पांच-पांच लाख के दो बीमा भी करवा दिए. लेकिन पुलिस की सक्रियता से बीमा कंपनी के रुपये सुरक्षित बच लिए गए.

तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए

पंकज कुमार अपने मित्र के सहयोग से सुपारी किलर के संपर्क में आया. पत्नी की हत्या के लिए पेशगी के रूप में पैंतीस हजार रुपये पंकज ने सुपारी किलर को दिए थे. पुलिस को सूचना मिली कि पंकज कुछ संदिग्ध लोगों के रोज बात कर रहा है. बस यहीं से उसका भंडाफोड़ हो गया. पुलिस ने आरोपी पंकज, उसके साथ और सुपारी किलर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. मामले में आगामी कार्रवाई जारी है.