ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

इंदौर MPPSC कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन मामले में कोचिंग संस्थानों के संचालकों पर मामला दर्ज

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में एमपीपीएससी कार्यालय के बाहर हुए बिना अनुमति के धरना प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने कोचिंग संस्थानों के संचालकों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। आरोप है कि कोचिंग संस्थानों के संचालकों ने छात्रों को बिना अनुमति के MPPSC कार्यालय पर लाकर धरना प्रदर्शन कराया था।

यह धरना प्रदर्शन बुधवार दोपहर से शुरू होकर शनिवार देर रात तक जारी रहा। इस दौरान कलेक्टर आशीष सिंह ने मौके पर पहुंचकर विद्यार्थियों से बातचीत की और उन्हें समझाया, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

 कलेक्टर ने छात्रों से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने की अपील की, जिसके बाद स्थिति सामान्य हुई। पुलिस ने इस मामले में कोचिंग संस्थानो के संचालको पर धारा 188 के तहत प्रकरण दर्ज किया है, और अब देखना होगा कि इस मामले में आगे छात्रों का क्या रुख होगा। पुलिस प्रशासन का कहना है कि बिना अनुमति के प्रदर्शन करना कानूनी अपराध है, और इस संबंध में जांच जारी है।