ब्रेकिंग
Damoh News: खाकी का मानवीय चेहरा; हटा टीआई सुधीर बेगी और समाजसेवियों ने गरीब बेटी की शादी का पूरा सा... Madhya Pradesh Crime: MP में बिजली के खंभों पर दिखा जानलेवा स्टंट; पुलिस की समझाइश के बाद टला बड़ा हा... CM Mohan Yadav Indore Visit: मुआवजा कम मिलने पर महिला ने रोते हुए सीएम के पैर पकड़े; कलेक्टर को दिए ज... President Draupadi Murmu in Betul: राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा- आदिवासी समाज को शिक्षा के क्षेत्र में क... Khilchipur Tragedy: राजगढ़ में निर्माणाधीन कुएं में समाईं सास-बहू; 4 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद... President Draupadi Murmu MP Visit: राष्ट्रपति मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा; इंदौर पहुंचीं, जानें क्या ... Social Media Addiction Case: रील्स की लत ने उजड़ा घर; छतरपुर में मजदूरी करने वाले पति ने एसपी से लगाई... Rajgarh News: मध्य प्रदेश के सारंगपुर में दिल दहला देने वाली घटना; मां-बेटी की संदिग्ध मौत, सेप्टिक ... IND vs AFG ODI Series: भारतीय पेसर्स का घातक हथियार 'शॉर्ट बॉल'; अफगानिस्तान की हार का सबसे बड़ा कारण Sanchita Ugale Death: 22 साल की एक्ट्रेस के निधन पर करणवीर बोहरा का बड़ा बयान; टीवी इंडस्ट्री के 'कड़व...

इंदौर में प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का माल जलकर हुआ राख

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के बाणगंगा थाना क्षेत्र के सांवेर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग गई, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की सात गाड़ियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। दरअसल यह पूरी घटना सोमवार की है, जहां सांवेर रोड़ स्थित प्लास्टिक की फैक्ट्री में से आस पास के रहने वाले लोगों ने धुआं उठते हुए देखा जिसके बाद तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना दी गई।

फायर ब्रिगेड की टीम आने के पहले प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग ने विकराल रूप ले लिया और पास में स्थित दूसरी फैक्ट्री को भी अपनी चपेट में लिया जिससे लाखों का सामान जलकर खाक हो गया है। वहीं फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकल कर अपनी जान बचाई।

बहरहाल आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है, फ़ायर ब्रिगेड अधिकारी ने सोमवार को बताया है कि फ़ैक्ट्री में आग लगी थी, फ़ायर ब्रिगेड की सूचना पर मौक़े पर पहुंच गए थे अभी तक 40 से 50 टेंकर पानी लग गया है, आग पर काबू पा लिया गया है।