ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...

मणिपुर में सुरक्षा बलों ने तेज की कार्रवाई, अलग-अलग सफल अभियानों में कई गोला-बारूद बरामद

मणिपुर के चुराचांदपुर और इंफाल पश्चिम जिलों में पुलिस और सेना की ओर से प्रतिबंधित संगठनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं. हाल के दिनों में सुरक्षा बलों को कई अलग-अलग अभियानों के दौरान सफलता भी मिली है. भारतीय सेना, असम राइफल्स ने मणिपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा बलों के साथ मिलकर कई सफल संयुक्त अभियान चलाए. जिनमें मणिपुर के चुराचांदपुर, कांगपोकपी और बिष्णुपुर जिलों के पहाड़ी और घाटी क्षेत्र शामिल थे. यहां से 25 हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध संबंधी सामान बरामद किए गए.

असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने विशेष सूचना पर कांगपोकपी जिले के नेपाली खुट्टी, लैमाटन थांगबुह गांव में कार्रवाई की. जहां सुरक्षा बलों को कई हथियार और गोला-बारूद बरामद हुए. 19 दिसंबर को इस इलाके में संयुक्त अभियान के तहत सुरक्षा बलों को एक पॉइंट 303 स्नाइपर (संशोधित), एक पॉइंट 22 राइफल, दो सिंगल बैरल राइफल, एक 9 मिमी पिस्तौल, एक आईईडी, 100 ग्राम विस्फोटक, दो ट्यूब लांचर और अन्य युद्ध जैसे सामान बरामद हुए.

18-19 दिसंबर को बरामद किए गए कई विस्फोटक

वहीं, 18-19 दिसंबर को भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने कांगपोकपी और इंफाल पूर्वी जिलों के सीमांत क्षेत्रों में अभियान चलाया था. इस दौरान एक मशीन गन, दो इंसास राइफल, 2 सेल्फ-लोडिंग राइफल, एक पॉइंट 32 पिस्टल, एक 2-इंच मोर्टार, एक 12-बोर सिंगल बैरल गन, एक हैवी कैलिबर लांचर और 2 पोम्पी गन, गोला-बारूद और कई विस्फोटक सामग्री मिले थे.

इसे बाद 20 दिसंबर को भारतीय सेना और मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले में तोरबंग बाजार में एक संयुक्त मोबाइल वाहन चेक पोस्ट स्थापित किया. वहीं, इस दौरान एक संदिग्ध बदमाश को गिरफ्तार किया, जो एक अपंजीकृत .32 मिमी पिस्तौल के साथ भाग रहा था. वहीं, इसके एक दिन बाद 21 दिसंबर को सामान्य क्षेत्र वथालांबी में संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान हथियारों से साथ 2 लोगों को गिरफ्तार किया था.

बरामद सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया

सेना, असम राइफल्स और मणिपुर पुलिस ने सामान्य क्षेत्र वथालांबी में कई विस्फोटक सामान बरामद किए. इस दौरान दो 7.62 मिमी संशोधित स्नाइपर राइफलें, एक 7.62 मिमी एसएलआर राइफल, दो सिंगल बैरल राइफल, एक 51 मिमी मोर्टार और एक संशोधित ग्रेनेड लांचर, चार आईईडी और ग्रेनेड बरामद किए. एक अन्य ऑपरेशन में दो व्यक्तियों को भी पकड़ा और एक कार्बाइन मशीन गन बरामद की. बरामद सामान मणिपुर पुलिस को सौंप दिया गया है.