ब्रेकिंग
Shocking Incident: सूने मकान में मिला लावारिस नवजात! जन्म देने के बाद मां ने छोड़ा, अब अस्पताल में म... Mahasamund Drug Haul: महासमुंद में 281 किलो गांजा जब्त! एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 5 तस्करों को क... National Highway News: नेशनल हाईवे अवैध कब्जा मुक्त! प्रशासन और पुलिस ने चलाया पीला पंजा, कई अवैध नि... Dhamtari Road Accident: धमतरी में मेटाडोर और कार की भीषण टक्कर, 1 की मौत और 6 लोग गंभीर रूप से घायल Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... भाजपा युवा मोर्चा में भरतेश बंसल को प्रदेश पदाधिकारी की जिम्मेदारी Phulo Devi Netam: 'नक्सलवाद का खात्मा जरूरी, कांग्रेस ने बहुत कुछ खोया'; सांसद फूलो देवी नेताम का बड... Dhamtari Crime News: धमतरी में 82 दिन बाद मिली लापता शख्स की लाश! मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति के स... Ranchi News: रांची में सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यपाल, बोले- 'लौह पुरुष... Dhanbad News: धनबाद की 100 साल पुरानी बस्ताकोला गौशाला पर संकट, BCCL के नोटिस से बढ़ी शिफ्टिंग की चि...

शिवपुरी में झोपड़ी में लगी भीषण आग, एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जले

शिवपुरी।  मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के रसेरा पंचायत के लक्ष्मीपुरा गांव में एक दुखद घटना घटी है। रात्रि के समय अज्ञात कारणों से एक कच्ची दीवारों और छप्पर से बनी झोपड़ी में आग लग गई। इस हादसे में 65 वर्षीय किसान हजारी बंजारा, उनकी 10 वर्षीय पोती संध्या, और 5 वर्षीय पोती अनुष्का की दर्दनाक मौत हो गई। आग इतनी भयंकर थी कि तीनों को बचने का कोई अवसर नहीं मिला।

घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब वासुदेव बंजारा अपने परिवार के साथ रिश्तेदारी में गए हुए थे और घर पर हजारी, संध्या और अनुष्का सो रहे थे। आग लगने से हजारी और संध्या की मृत्यु हो चुकी है, जबकि अनुष्का को गंभीर हालत में शिवपुरी अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने घटना स्थल का दौरा कर जांच शुरू कर दी है, लेकिन आग लगने के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय प्रशासन ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं और हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ा दी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का ट्वीट आया सामने 

इस घटना पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शोक व्यक्त करते हुए ट्वीट किया कि वह इस संकट की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाते हैं।