ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

श्योपुर में सुपोषण के संकेत, 10 वर्षों में अब तक कुपोषित बच्चों की श्रेणी में 90 प्रतिशत तक आई कमी

भोपाल। केन्द्र सरकार द्वारा जारी प्रतियोगिता में श्योपुर देश में सुपोषण के लिए किए गए प्रयासों में द्वितीय स्थान पर रहा। महिला एवं बाल विकास विभाग की मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन योजना से बच्चों के पोषण पर सघन निगरानी रखी जा रही है। हर महीने हर बच्चे का पोषण स्तर जाना जा रहा है, और किसी भी विपरीत स्थिति में सुनियोजित ढंग से पोषण प्रबंधन किया जा रहा है। श्योपुर जिले में कार्यरत विभिन्न संस्थानों के बेस लाइन सर्वे एवं एंड लाइन सर्वे के आंकड़ों के अनुसार जिले में 10 वर्षों में अब तक कुपोषित बच्चों की श्रेणी में 90 प्रतिशत तक कमी आई है। पिछले वर्षों में आंगनवाड़ी की सेवाओं का लाभ लेने वालों में 80 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। 35 प्रतिशत घरों में पोषणबाड़ी का प्रचलन बढ़ा है। 30 प्रतिशत महिलाओं एवं बच्चों की आहार विविधता बढ़ी है।

जहां 2020 में 906 बच्चे अति कुपोषित थे वहीं अब इस श्रेणी में मात्र 122 बच्चे हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग के सुपोषण के लिए किए गए प्रयासों के तहत सबसे पहले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की क्षमता वृद्धि की गयी। कुपोषण को सरलता से पहचानना, कुपोषण चक्र को तोड़ना, आहार विविधता, भोजन एवं पोषण, स्वच्छता व्यवहार परिवर्तन, मोटे अनाज एवं पूरक पोषण आहार से विभिन्न प्रकार के बाल सुलभ आहार बनाना आदि पर नियमित प्रशिक्षण दिए गए, जिसके परिणाम स्वरूप आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने ग्रामीण महिला और पुरुषों को परामर्श देकर जन जागरूकता पर कार्य किया।

अब जिले की कई आंगनवाड़ी मास्टर ट्रेनर हैं। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (NFHS-4) वर्ष 2005-06 के जारी आंकड़ों की तुलना में NFHS-5 वर्ष 2020-21 में जारी आंकड़ों से की जाए तो मध्यप्रदेश में कम वजन के मामले में 40% एवं दुबलापन में 46% तथा अति गंभीर दुबलापन में 48% तक कमी परिलक्षित हुई है। वहीं केन्द्र सरकार की पोषण ट्रैकर अनुसार वर्ष 2023- 24 में प्रदेश में 5.50 लाख बच्चे कम वजन की श्रेणी में चिन्हित हुए। इसी तरह श्योपुर में पांच साल से कम उम्र के कम वजन वाले बच्चों की संख्या में 37.7% की कमी आई है।