ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

बैतूल में खेत में मिली ग्रामीण की गला कटी लाश, फैली सनसनी

बैतूल।  मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के ग्राम आलमपुर में एक ग्रामीण की गला कटी हुई लाश मिली है। मृतक की पहचान गांव के ही 50 वर्षीय आदिवासी किसान के रूप में हुई है। जो पिछले शुक्रवार शाम से लापता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच कर रही है। एएसपी भी घटनास्थल पर पहुंची है। गांव के पास लालमन के खेत के पास रविवार को एक लाश की जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो खेत में गला कटी हुई लाश पड़ी थी।

मृतक की शिनाख्त बाला वरकड़े उम्र 50 वर्ष के रूप में हुई है। मृतक पिछले शुक्रवार शाम जानवर चराने के बाद घर लौटा था। शाम में वह दुकान जाने का कहकर निकला था। लेकिन दोबारा नहीं लौटा। परिवार वाले उसकी शुक्रवार रात से तलाश कर रहे थे। शनिवार भी उसे खोजा गया लेकिन वह नहीं मिला।

आज उसकी लाश उसके खेत के पास उसी के रिश्तेदार लालमन के खेत के पास पाई गई है। शव की किसी धारदार हथियार से गर्दन कटी हुई है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचकर जांच कर रहा है। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। एएसपी कमला जोशी भी घटना स्थल पर मुआयने के लिए पहुंची। मृतक के तीन बच्चे हैं। वह खेती का काम करता था। वह आलमपुर के पटेल ढाना का रहने वाला था। चिचोली थाना क्षेत्र में कल शनिवार से हत्या की यह दूसरी वारदात है। शनिवार सुबह भी यहां आमला निवासी एक युवक की हाइवे पर सिर कुचली लाश मिली थी।