ब्रेकिंग
झड़ते बालों से हैं परेशान? डाइट में शामिल करें ये 8 सुपरफूड्स, तेजी से बढ़ेगी बालों की ग्रोथ मुजफ्फरपुर में ATM कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश: मास्टरमाइंड सन्नी बाबा गिरफ्तार, 74 ... अयोध्या राम मंदिर के नए CEO की रेस तेज: 5,300 आवेदनों में से 18 शार्टलिस्ट, 11-12 अगस्त को अयोध्या म... "जब तक जातिवाद रहेगा, आरक्षण जारी रहेगा": मोहन भागवत की अपील पर बसपा प्रमुख मायावती का पलटवार फतेहगढ़ साहिब में भीषण सड़क हादसा: गंगोत्री से लौट रहे कांवड़ियों को कार ने रौंदा, फरीदकोट के 3 श्रद... दिल्ली से बिहार जाने वाले यात्रियों को बड़ी सौगात, छठ पूजा से पूर्व शुरू होगी 6 प्रमुख शहरों के लिए ... लखनऊ में सीएम योगी के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा: 5 कालिदास मार्ग से विधानभवन तक उमड़ा जनस... JPSC-JSSC आंदोलन का 16वां दिन: आज सरकार संग अंतिम दौर की वार्ता; छात्र नेता देवेंद्र महतो की तबीयत ब... BSF Firing Amritsar: घरिंडा के BOP दाओके में BSF की फायरिंग, सीमा पार करने की कोशिश कर रहा संदिग्ध ढ... भारत में डेटा सेंटर क्रांति: 2030 तक पैदा होंगी 4.33 लाख नौकरियां, रियल एस्टेट में 19.5 करोड़ वर्ग फ...

डॉक्टर नहीं अब तांत्रिक करेंगे इलाज! ICU में भर्ती था मरीज, परिजनों ने कराई झाड़-फूंक

गुजरात के अहमदाबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है. यह वीडियो अहमदाबाद के सिविल अस्पताल में आईसीयू का है. इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि आईसीआई के अंदर कोई डॉक्टर नहीं, बल्कि एक तांत्रिक मरीज का इलाज और झाड़फूंक कर रहा है. इस वीडियो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया है. बड़ा सवाल तो यह है कि अस्पताल के आईसीयू में जहां परिजनों को भी जाने की अनुमति नहीं है, वहां किसी तांत्रिक को बुलाकर कैसे तांत्रिक अनुष्ठान किया गया?

इसी के साथ दूसरा सवाल यह है कि अस्पताल में जगह जगह फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी नहीं करने के बोर्ड लगे हैं, बावजूद इसके इस तांत्रिक अनुष्ठान का वीडियो किसने और कैसे बना लिया. यह सभी सवाल अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाए जा रहे हैं. इसी के साथ अस्पताल की व्यवस्था पर भी प्रश्नचिन्ह लग गया है. बता दें कि गुजरात में अंध विश्वास के खिलाफ कानून के बावजूद इस तरह के मामले लगातार सामने आ रहे हैं.

इलाज से ठीक नहीं हुआ तो बुलाया तांत्रिक

साल 2018 में भी एक अस्पताल के आईसीयू में तांत्रिक अनुष्ठान कराया गया था. इसका वीडियो भी वायरल हुआ था. उस मामले में अस्पताल के स्टॉफ के खिलाफ कार्रवाई हुई थी. ताजा मामले में बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति काफी समय से बीमार चल रहा था. हालत खराब होने पर अस्पताल प्रबंधन ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया. बावजूद इसके, हालात में कोई सुधार नहीं हुआ तो मरीज के परिजनों ने एक तांत्रिक बुलाया और आईसीयू में ले जाकर आधे घंटे से अधिक समय तक वहां तांत्रिक अनुष्ठान कराया. अनुष्ठान का एक वीडियो सामने आया है.

अस्पताल में मरीजों की सुरक्षा पर सवाल

इसमें तांत्रिक मरीज के माथे पर कुछ झाड़फूंक करता नजर आ रहा है. बताया जा रहा है कि इस तांत्रिक अनुष्ठान को खुद डॉक्टर ने ही अनुमति दी थी और वहां तैनात स्टॉफ ने इसमें सहयोग किया था. इसी प्रकार अस्पताल के गेट पर तैनात सुरक्षा गार्ड पर भी आरोप है कि वह सबकुछ जानते हुए भी तांत्रिक को झांड़फूंक के सामान के साथ अस्पताल के अंदर जाने दिया. दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो पिछले महीने 18 नवंबर को बनाया गया था. हालांकि अब मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.