ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...

कांग्रेस विधायक सड़क पर उतरे ,खाद की बोरी लेकर किया प्रदर्शन

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का 5 दिवसीय शीतकालीन सत्र सोमवार से शुरू हो गया है. कांग्रेस ने सत्र के दौरान सरकार को घेरने की पूरी तैयारी कर ली है। सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में खाद की बोरी लेकर प्रदर्शन किया और सरकार पर आरोप लगाया है कि किसानों को खाद ,बिजली, पानी नहीं मिल रहा है। खेती को फायदे का धंधा बनाने की बात कहने वाली बीजेपी सरकार असल बात में किसानों के साथ धोखा कर रही है।

कांग्रेस का कहना है कि जब तक किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक कांग्रेस सड़क से सदन तक विरोध प्रदर्शन करेगी। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदर्शन कर रहे विधायकों को पुलिस ने विधानसभा से 1 किलोमीटर पहले ही रोक दिया है।