ब्रेकिंग
SECL Dipka Mines News: कलिंगा कंपनी के कार्यक्षेत्र में हादसा, सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर फूटा लोगो... Raipur Central Jail News: कैदियों की सुरक्षा और निगरानी को लेकर नया आदेश जारी, पुलिस अधीक्षक से करना... Chhattisgarh SIR Voter List: 25 लाख नाम हटने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता मोहम्मद अकबर ने की दोबा... Sahibganj Train Services Disrupted: गंगा के कटाव से साहिबगंज-बरहड़वा रेलखंड पर परिचालन ठप, कई ट्रेने... Ranchi Police Leave Cancelled: भारत-वेस्टइंडीज टी20 मैच और दुर्गा पूजा को लेकर एसएसपी का सख्त आदेश Dhanbad 8-Lane Road Accident: हाइवा ने युवक को कुचला, अंधेरे के कारण शव के ऊपर से गुजरते रहे वाहन, स... Jharkhand Car Accident News: नायरा पेट्रोल पंप के पास हुआ सड़क हादसा, गंभीर रूप से घायल हुआ दूसरा व्... Jamshedpur Crime News: सीतारामडेरा में अपराधियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, डीजीपी की बैठक के बाद भी ब... DC Dilip Pratap Singh Shekhawat: पलामू में नदियों को बचाने के लिए मैराथन, डीसी ने 9 किलोमीटर की दौड़... NMMSS Scholarship 2026-27: राष्ट्रीय छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की डेट बढ़ी, अब 31 अक्टूबर तक करें अप्...

गुना में दो सगे भाइयों को बुआ के लड़कों ने उतार दिया मौत के घाट, तीसरे ने भाग कर बचाई जान

गुना। मध्य प्रदेश के गुना जिले के फतेहगढ़ थाना क्षेत्र में 4 लोगों ने 2 सगे भाईयों पर लाठी, सब्बल और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। आरोपियों ने 2 सगे भाईयों को मौके पर ही मौत के घाट उतार दिया, जबकि सबसे छोटे भाई ने किसी तरह भाग कर जान बचाई है। दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज वारदात रविवार शाम लगभग 7.30 बजे फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम पतलीमार में सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्राम खोरी निवासी बारेला समाज के प्रताप, बबलू और अनिल बारेला अपने खेत पर सो रहे थे। इसी दौरान उनकी बुआ के लड़के सुरप सिंह, गंदास, प्रहलाद, ब्यार सिंह निवासी पतलीमार ने अचानक उनपर हमला कर दिया। तीनों भाईयों ने बचने के लिए संघर्ष किया, लेकिन चारों आरोपियों ने प्रताप और बबलू को हथियारों से जख्मी कर हत्या कर दी। जबकि अनिल बारेला किसी तरह भाग निकला।

अनिल ने हत्याकांड की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शव देर रात ही पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिए। बताया जा रहा है कि लगभग एक सप्ताह पहले आरोपी सुरप सिंह का विवाद बब्लू बारेला के साथ हुआ था। मृतक के भाई का दावा है कि बब्लू अपने टपरी में सो रहा था तभी सुरप उसे चुपके से देख रहा था, इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहा-सुनी हो गई थी। इस घटना के एक सप्ताह बाद आरोपियों ने एकराय होकर हमला बोल दिया और इस वीभत्स घटनाक्रम को अंजाम दिया है। दोनों मृतकों के शव का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह जिला अस्पताल में किया गया है। फतेहगढ़ पुलिस केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

मेढिय़ा कृषक हैं आरोपी और मृतक हत्या को अंजाम देने वाले चारों आरोपी मृतकों की बुआ के लड़के हैं। उनका खेत भी पतलीमार में मृतकों की मेढ़ से सटकर लगा हुआ है। रविवार को चारों आरोपी अपने ट्यूबवैल से पानी की मोटर निकाल रहे थे। इसी बीच रोजाना की तरह मृतक और उनका तीसरा भाई अपने खेत पर आकर सो रहे थे। उन्हें भनक नहीं थी कि आरोपी उनकी हत्या की योजना बना रहे हैं। चारों ने एकदम से हमला बोल दिया। कोई कुछ समझ पाता। इससे पहले पहले ही दो भाईयों को जख्मी कर दिया गया और अगला वार करते ही उनकी मौत हो गई।