ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

AAP ने सभी 70 सीटों पर उतारे प्रत्याशी, नई दिल्ली से केजरीवाल तो कालका से आतिशी लड़ेंगी चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज होने लग गई है. इस बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी बची हुई सभी सीटों पर प्रत्याशी उतार दिए हैं. पार्टी ने रविवार को अपनी चौथी लिस्ट जारी कर दी है, जिसमें 38 उम्मीदवारों को टिकट दिया है. इससे पहले आम आदमी पार्टी ने 3 लिस्ट जारी की थीं, जिसमें 32 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी थी.

आम आदमी पार्टी ने रविवार को पार्टी में शामिल होने वाले रमेश पहलवान को भी दिया टिकट दिया है. उसने कस्तूरबा नगर से अपने मौजूदा विधायक मदन लाल का टिकट काट दिया है और उन्हीं की जगह रमेश पहलवान को उम्मीदवार बनाया है.

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा से चुनाव लड़ेंगे, जबकि मुख्यमंत्री आतिशी कालका जी से ही चुनावी अखाडे़ में उतरी हैं. इसके अलावा ग्रेटर कैलाश से सौरभ भारद्वाज, बाबरपुर से गोपाल राय, मालवीय नगर से सोमनाथ भारती, मटिया महल से शोएब, राजेंद्र नगर से दुर्गेश पाठक चुनाव लड़ेंगे.

आप ने काटे 17 विधायकों के टिकट

उत्तम नगर सीट से नरेश बाल्यान की पत्नी पूजा नरेश बाल्यान को टिकट दिया गया है. नरेश बाल्यान फिलहाल जेल में हैं. दिल्ली पुलिस ने मकोका के तहत नरेश बाल्यान को गिरफ्तार किया था. आम आदमी ने कुल मिलाकर 17 मौजूदा विधायकों के टिकट काट दिए हैं.

Image

Image

Image

केजरीवाल ने बीजेपी पर हमला

इस बीच अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, ‘आज आम आदमी पार्टी ने सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिए. पार्टी पूरे आत्मविश्वास और पूरी तैयारी के साथ चुनाव लड़ रही है. बीजेपी गायब है. उनके पास ना CM चेहरा है, ना टीम है, ना प्लानिंग है और ना दिल्ली के लिए कोई विजन है. उनका केवल एक ही नारा है, केवल एक ही नीति है और केवल एक ही मिशन है- केजरीवाल हटाओ. उनसे पूछो 5 साल क्या किया, तो वो जवाब देते हैं, केजरीवाल को खूब गाली दी.’

आप संयोजक ने कहा, ‘हमारी पार्टी के पास दिल्ली वालों के विकास के लिए विज़न है, प्लान है और उसे लागू करने के लिए पढ़े लिखे लोगों की एक अच्छी टीम है. पिछले दस सालों में किए कामों की लंबी लिस्ट है. दिल्ली वाले काम करने वालों को वोट देंगे, ना कि गाली देने वालों को.’