ब्रेकिंग
छतरपुर में दर्दनाक हादसा: बेंगलुरु में कार्यरत 28 वर्षीय इंजीनियर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, र... जबलपुर में 'बोल बम' के जयकारों से गुंजायमान हुआ माहौल, रांझी में निकाली गई भव्य संस्कार कांवड़ यात्र... कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध...

RDVV Jabalpur के वाइस चांसलर पर अश्लील इशारे करने का आरोप, राज्यपाल तक पहुंची महिला अधिकारी की शिकायत

जबलपुर। रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलगुरु(वाइस चांसलर) प्रोफेसर राजेश कुमार वर्मा पर महिला अधिकारी ने गंभीर अरोप लगाए हैं। महिला अधिकारी ने कुलगुरु प्रो राजेश कुमार वर्मा के खिलाफ राज्यपाल, राज्य महिला आयोग व उच्च शिक्षा विभाग के नाम पर पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत में अशोभनीय टिप्पणी, अभद्र इशारे, उत्पीड़न और परेशान करने वाले स्टाफ सदस्यों को बचाने की गुहार लगाई है। महिला अधिकारी ने शिकायत में कहा है कि एक महिला अधिकारी के प्रति कुलगुरु का ऐसा व्यवहार घोर आपत्तिजनक व अशोभनीय है।

महिला ने कहा- सीसीटीवी फुटेज से हो सकती है पुष्टि

कुलगुरु के आपत्तिजनक, अशोभनीय व अभद्र इशारे करने पर वह मानसिक रूप से आहत हैं। शिकायत में महिला अधिकारी ने कहा कि 21 नवंबर को तीन बजे कुलगुरु कक्ष चर्चा में दौरान अधीनस्थानों को निर्देश देते हुए उनके प्रति अशोभनीय टिप्पणी और अभद्र इशारे किए। इसकी सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि की जा सकती है।

डीईओ परीक्षा की तारखी बढ़ाने को लेकर निराधार आरोप लगाए

इसके बाद शाम को छह बजे कुलगुरु ने उनके खिलाफ डीईओ की परीक्षा की तिथि को बढ़ाने को लेकर सार्वजनिक रुप से निराधार आरोप लगाए। शिकायत में महिला अधिकारी ने 13 अक्टूबर की घटना भी जिक्र किया है। जिसमें अतिथि शिक्षकों के मानदेय के संबंध में आधारहीन टिप्पणी की गई।

इसमें विश्वविद्यालय के ऑफिशियल वॉट्सअप ग्रुप में उनके खिलाफ अतिथि शिक्षकों और विभागाध्यक्षों ने अनुचित टिप्पणी की। वॉट्सअप ग्रुप का एडमिन कुलगुरु ने इस टिप्पणी पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। बल्कि मैसेज डीलिट करा दिए गए।

शिकायत करने पर उनको संरक्षण देकर शिकायत लेने से मना कर दिया। 20 और 21 अक्टूबर को अतिथि शिक्षकों ने धमकी भरे मैसेज भी किए। महिला अधिकारी शिकायत के साथ कुलगुरु को पत्र लिखकर वॉट्सअप मैसेज के स्क्रीनशाट की कापी भी लगाई है।