ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

बैतूल में घने कोहरे के कारण कंटेनर और ट्रक की भिड़ंत ,ड्राइवर गंभीर घायल

बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले में आने वाले नेशनल हाईवे पर रविवार को घने कोहरे के चलते वाहन चालक काफी परेशान हुए आपको बता दें कि कंटेनर की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई और ट्रक का कर्मचारी घायल हो गया है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है यह घटना तितली चौराहा के पास की है, प्राप्त जानकारी के अनुसार फोरलेन से नागपुर की तरफ जा रहे कंटेनर में पीछे चल रहा ट्रक घने कोहरे के कारण जाकर टकरा गया जिससे ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।

इस हादसे के समय ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इंदौर से रायपुर जा रहे ट्रक  में किशोर अरोड़ा सवार था और सुबह  घने कोहरे में बह ट्रक लेकर रायपुर जा रहा था इसी दौरान उसके आगे चल रहे कंटेनर के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए कोहरे की वजह से कंटेनर दिखाई नहीं दिया और वह खड़े कंटेनर में जाकर घुस गया था, इस हादसे में ट्रक चालक का भाई हरि अरोड़ा गंभीर रूप से घायल है जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।