ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

महिला को डिजिटल अरेस्ट कर ठगे 46 लाख रुपये, मदरसे के अकाउंट में पहुंची रकम, सामने आया चाइना कनेक्शन

मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस ने डिजिटल अरेस्ट मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. दोनों बाप-बेटे हैं और मदरसे का संचालन करते हैं. इसी मदरसे के अकाउंट में ठगी की रकम ट्रांसफर होती थी. यह रकम चीन के शिकागो में एक अन्य अकाउंट में ट्रांसफर हो जाती. इसका मुख्य आरोपी जम्मू कश्मीर का युवक बताया जा रहा है. फेसबुक के जरिए दोनों की मुलाकात उस युवक से हुई. अकाउंट में आने वाली रकम को आरोपी युवक और दोनों बाप-बेटे आधा-आधा बांट लेते थे.

पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है.बीते दिनों इंदौर में डिजिटल हाउस अरेस्ट कर एक महिला से 46 लाख रुपए आरोपियों के द्वारा ठगे गए थे. इस पूरे ही मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर प्रारंभिक तौर पर प्रकरण दर्ज किया और अलग-अलग तरह से जांच पड़ताल की. इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपियों के द्वारा 50 से अधिक अकाउंट में इस राशि को ट्रांसफर किया गया था, जिसके चलते पुलिस के द्वारा उन सभी खातों को फ्रिज किया गया.

कन्नौज के मदरसे के अकाउंट में आती रकम

पुलिस जांच पड़ताल में पुलिस ने उत्तर प्रदेश के कन्नौज में मौजूद फलाह दारेन मदरसा के दो अकाउंट को भी चिन्हित किया. इस दौरान इस बात की जानकारी इंदौर क्राइम ब्रांच को लगी कि मदरसे के संचालकों के द्वारा इन दोनों अकाउंट को कुछ दिन पहले ही खुलवाया गया. इसमें ठगी के पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. पुलिस ने इस पूरे मामले में कन्नौज में रहने वाले अली अहमद और उसके बेटे असद अहमद को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि दोनों पिता पुत्र मदरसे के प्रबंधक थे और 50% कमीशन के चलते इन्होंने अपने मदरसे के अकाउंट में ठगी के पैसों को ट्रांसफर करवाया.