ब्रेकिंग
‘जेल भेज दो मुझे…’, पति की हत्या कर 20 KM दूर फेंकी लाश, फिर खुद पहुंची थाने; देवर ने खोल दिया भाभी ... मसाले के डिब्बों में छिपे थे पोती की पढ़ाई के 50 लाख, नौकर ने 20 दिन में कर दिए साफ; रिटायर्ड डॉक्टर... शादी के लिबास में दंपति ने दी जान, फंदा लगाने से पहले दूल्हा-दुल्हन की तरह हुए थे तैयार; जानें पूरा ... J-K Assembly: आखिर उस बिल में क्या है, जिसने जम्मू-कश्मीर विधानसभा में रच दिया इतिहास? जानें हर बारी... खौफनाक: शक में बना हैवान! तलवार से बुजुर्ग का गला रेता और निकाल लीं आंखें, परिवार के 7 लोगों को भी म... पुलिस की नाक के नीचे चोरी! थाने के सामने वाली चाय की टपरी पर पौने घंटे तक हाथ साफ करता रहा चोर; सोती... Chandigarh News: चंडीगढ़ BJP दफ्तर के बाहर हमले में पाकिस्तानी GHD2P ग्रेनेड का इस्तेमाल, सुरक्षा एज... Air Connectivity Update: हिंडन एयरपोर्ट से 3 बड़े शहरों के लिए उड़ानें बंद, जानें एयरलाइंस ने क्यों ... जम्मू-कश्मीर विधानसभा: किस बिल के विरोध में छलका विधायक का दर्द? बेटे की याद में सदन के भीतर हुए इमो... अंधविश्वास की पराकाष्ठा! बीमार बेटे को ठीक करने के लिए मां ने दी अपनी ही बेटी की बलि; दिल दहला देगी ...

सीरिया में असद सरकार को बचाने के लिए ईरान ने भेजा अपना खास कमांडर ‘बुचर ऑफ अलेप्पो’

सीरिया में असद सरकार को बचाने के लिए ईरान और रूस पूरी कोशिश कर रहे हैं, इस बीच ईरान ने अपने एक खास कमांडर को सीरिया भेजा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने IRGC के टॉप कमांडर जावेद गफ्फारी को सीरिया में तैनात किया है.

गफ्फारी 2011 में शुरू हुए गृहयुद्ध के दौरान सीरिया में तैनात होने वाले पहले IRGC कमांडरों में से एक थे. सीरिया में विद्रोही गुटों के ताजा हमलों के बीच जावेद गफ्फारी के मंगलवार को एक बार फिर दमिश्क पहुंचने की खबर है.

दमिश्क पहुंचा ‘अलेप्पो का कसाई’!

ईरान की सरकारी अल-आलम समाचार वेबसाइट ने बताया कि ईरान के विदेश मंत्री ने कहा था कि अगर असद सरकार की ओर से अनुरोध किया जाता है तो ईरानी सेना को सीरिया में तैनात किया जा सकता है, इसके कुछ घंटों बाद ही गफ्फारी के सीरिया भेजे जाने की बात सामने आई है.