ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

बीटीआर हाथियों की मौत के मामले में राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, वीएन अंबाडे को हटाया

भोपाल : बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (बीटीआर) में 10 हाथियों की मौत के हफ्तों बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए सुभरंजन सेन को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन) के रूप में नियुक्त किया है। जो सेन वी के एन अंबाडे की जगह लेंगे। बता दें कि सेन वी के एन अंबाडे ने तीन महीने पहले ही पीसीसीएफ (चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन) का कार्यभार संभाला था। अंबाडे अब मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीएसएफडीसी) के प्रबंध निदेशक के रूप में काम करेंगे।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार, अक्टूबर के आखिरी हफ्ते में उमरिया जिले के बीटीआर में किसी जहरीले पदार्थ के सेवन से 10 हाथियों की मौत के बाद राज्य सरकार अंबाडे से खुश नहीं थी। यही वजह थी कि गुरुवार को जारी सरकारी आदेश के अनुसार, अंबाडे को एमपीएसएफडीसी में एमडी के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

नवंबर के पहले सप्ताह में, मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हाथियों की मौत पर एक उच्च स्तरीय जांच दल द्वारा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद बीटीआर के दो वरिष्ठ अधिकारियों को लापरवाही के लिए निलंबित कर दिया था। बीटीआर निदेशक गौरव चौधरी और प्रभारी सहायक वन संरक्षक फतेह सिंह निनामा को अपने कर्तव्यों का पालन करने में ढिलाई बरतने के लिए निलंबित कर दिया गया।