ब्रेकिंग
Iran vs USA: ईरान ने फिर दिखाया अपना दम, अमेरिका का आधुनिक F-35 फाइटर जेट गिराया; पेंटागन में हड़कंप "खामोश करवाया गया हूं, हारा नहीं..." पद से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का छलका दर्द, 'आम आदमी' को दि... LPG सिलेंडर पर अफवाह फैलाने वालों की खैर नहीं! केंद्र सरकार सख्त, राज्यों को दिया 'कंट्रोल' का आदेश UAE का 'उधार' बना पाकिस्तान के लिए आफत! दुबई ने दिया 17 अप्रैल तक का समय—"पूरा पैसा वापस करो" अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' से जुड़ा ‘विवान’ का खास कनेक्शन! सेंसर से क्लियर हुआ टीजर, जल्द मचेगा धमा... Walking Tips: लंबी उम्र चाहिए तो रोज इतने कदम चलना है जरूरी, साइंस ने बताया पैदल चलने का सही आंकड़ा Vastu Tips: क्या आपके ड्राइंग रूम का फर्नीचर रोक रहा है आपकी तरक्की? जानें सजाने का सही तरीका और दिश... प्रयागराज का नामी डॉक्टर बना 'हैवान'! इलाज के दौरान छात्रा से बैड टच और कपड़े उतरवाने का आरोप; डॉ. क... ग्लोबल टेंशन में भारत का मास्टरस्ट्रोक! इंडस्ट्रीज के लिए 2.5 लाख करोड़ का महा-पैकेज, चीन की बढ़ेगी ... IPL 2026: जीत के बाद भी अभिषेक शर्मा को लगा बड़ा झटका! खाते में आएंगे सिर्फ ₹5.62 लाख, जानें क्यों क...

‘मुझे थप्पड़ मारो’…दिल्ली की लड़की ने किया ऐसा प्रैंक, उलटे पांव भागे लोग! देखें VIDEO

सड़क पर कोई लड़की आपसे कहे ‘Slap Me’, तो क्या करेंगे? जाहिर है, सिर खुजलाने के लिए मजबूर हो जाएंगे. फिर मन ही मन सोचेंगे कि आखिर लड़की थप्पड़ खाने को इतनी बेताब क्यों है. कुछ ऐसा ही जब दिल्ली की सड़कों पर हुआ, तो लोग भौचक्के रह गए. इस दौरान कुछ लोगों ने लड़की को प्यार से थप्पड़ जड़ भी दिया, लेकिन उन्हें अंदाजा नहीं था कि अगले ही पल ऐसा ट्विस्ट आएगा, जिससे वे उलटे पांव दौड़ लगाने के लिए मजबूर हो जाएंगे.

दरअसल, लड़की ने थप्पड़ के बदले में लोगों से ऐसी चीज की डिमांड कर दी, जिसे सुनते ही उन्हें अफसोस होने लगा कि आखिर उन्होंने हाथ क्यों उठाया. खैर, इस मजेदार प्रैंक वीडियो को इंटरनेट की पब्लिक खूब एन्जॉय कर रही है. वहीं, कमेंट सेक्शन में लोग थप्पड़ मारने वालों की जमकर मौज ले रहे हैं.

‘मार लिया थप्पड़, अब निकालो 100 रुपये’

वीडियो की शुरुआत में लड़की हाथ में ‘मुझे थप्पड़ मारो’ का बोर्ड लिए नजर आती है. आगे आप देखेंगे कि हाथ उठाने वाले अधिकांश पुरुष बड़े प्यार से उसे चांटा मारते हैं. वहीं, एक महिला बंदी को जोर से थप्पड़ रसीद देती है. इस पर लड़की का रिएक्शन देखने लायक है. लेकिन तभी यह लड़की अपने ट्विस्ट का खुलासा करती है. वह जैसे ही बोर्ड पलटती है, उस पर लिखा होता है- अब निकालो 100 रुपये.  

लड़की की डिमांड देखते ही ज्यादातर लोग चौंक जाते हैं. उनमें से कुछ आसानी से पैसे निकालकर उसे दे देते हैं, तो कुछ उलटे पांव वहां से दौड़ लगा देते हैं. इसके बाद लड़की उन्हीं पैसों से जरूरतमंदों के लिए खाना खरीद कर उनमें बांट देती है, जिसे देखकर लोग उसकी जमकर प्रशंसा कर रहे हैं.

यहां देखें मजेदार ‘Slap Me’ प्रैंक वीडियो

@justlookatvd इंस्टा अकाउंट पर शेयर हुई इस वीडियो क्लिप को अब तक लगभग 3 लाख लोग लाइक कर चुके हैं, जबकि कमेंट सेक्शन में लोगों की प्रतिक्रियाओं की बौछार हो गई है. एक यूजर ने कमेंट किया, पैसा कमाने की क्या तरकीब ढूंढी है. दूसरे यूजर का कहना है, थप्पड़ की कमाई से जरूरतमंदों को खाना खिलाया, उसके लिए एक लाइक तो बनता है. एक अन्य यूजर ने लिखा, नारंगी टी-शर्ट वाले को देखकर मेरी हंसी छूट गई. एक और यूजर ने लिखा, भीख मांगने का अच्छा तरीका है दीदी.