ब्रेकिंग
Bhind Crime News: भिंड में खेत में करंट वाले तार की चपेट में आए पति-पत्नी, पत्नी को बचाने की कोशिश म... Ujjain Mahakal Update: उज्जैन महाकाल मंदिर में विशेष परंपरा; भोलेनाथ को ठंडक देने के लिए शिवलिंग पर ... IPL 2026 Shardul Thakur: शार्दुल ठाकुर अब हमेशा मुंबई इंडियंस में ही रहेंगे? पहले मैच की जीत के बाद ... विवियन डीसेना के घर आया नन्हा मेहमान; पत्नी नूरान ने बेटे को दिया जन्म, फैंस दे रहे बधाइयां Middle East Crisis 2026: हूती, हिजबुल्लाह और ईरान का एक्शन; क्या मिडिल ईस्ट में खुल गया है तीसरा मोर... RBI New Rules for Online Payment: ऑनलाइन पेमेंट पर आरबीआई का नया सुरक्षा कवच, अब फ्रॉड से बचेगा आपका... Som Pradosh Vrat 2026: मार्च का आखिरी सोम प्रदोष व्रत आज, शाम को जलाएं यह विशेष दीपक, महादेव करेंगे ... Summer Makeup Tips: गर्मियों में पसीने से नहीं खराब होगा मेकअप, लंबे समय तक टिकाए रखने के लिए अपनाएं... Dehradun Crime News: ओवरटेकिंग विवाद में रिटायर्ड ब्रिगेडियर की गोली मारकर हत्या, मॉर्निंग वॉक के दौ... UP PCS 2024 Topper List: घर की जिम्मेदारियों के साथ नेहा पांचाल बनीं UPPSC टॉपर, टॉप 20 में 13 बेटिय...

मोतिहारी: इंस्पेक्टर के घर बरामद की गई 22 बोतल विदेशी शराब, पुलिस को देखकर चुपके से हुए फरार

बिहार में पूरी तरह से शराबबंदी है. यहां शराब पीना और पिलाना दोनों ही गैरकानूनी है. इस मामले में पकड़े जाने पर दोनों ही स्थिति में जेल जाना पड़ सकता है. हैरान करने वाली बात है कि ये नियम सिर्फ कहने की बाते हैं. क्योंकि आये दिन पूरे बिहार में कहीं न कहीं शराब पकड़ी जाती है और पीने वाले भी पकड़े जाते हैं. मोतिहारी जिले में एक वर्दीधारी न सिर्फ प्रतिबंधित शराब का सेवन कर रहा था, बल्कि उसने बहुत बड़ी तादाद में शराब को स्टॉक भी कर रखा था.

शराब के स्टॉक करने की सूचना मोतिहारी के तेज तर्रार पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात को मिली. विदेशी और महंगी शराब को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन के आर पी एफ इंस्पेक्टर पंकज गुप्ता के घर पर स्टॉक करके रखा गया था. स्टॉक किए गए शराब की सूचना मिलने पर उन्होंने तुरंत कारवाई की. इस मामले में साइबर सेल के डी एस पी के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक ने नगर थाना को सूचना के सही पाए जाने की सूचना के लिए भेजा गया. पुलिस टीम पंकज गुप्ता के घर पहुंची.

घर पर मिलीं शराब की बोतलें

उसी समय चुपके से आर पी एफ इंस्पेक्टर घर से बाहर निकल गए. उनके कमरे की तलाशी के दौरान जब अलमारी को खोला गया तो वहां कई सारी महंगी शराब की बोतलें रखी गई थीं. शराब के बोतल को देखकर पुलिस टीम अचंभित रह गयी. वहां पर ब्लेंडर प्राइड 100 पाइप्स जैसी महंगी शराब भी थी. यहां पर 22 बोतल यानी 15 लीटर के अनुपात में शराब बरामद की गई थी. पुलिस टीम को वहां से लगभग 95 हजार नगद रुपये भी मिले.

खिड़की की बोतलों पर भी मिली शराब

पुलिस जब इंस्पेक्टर के घर पहुंची तो उनके बेडरूम के खिड़की के पास भी शराब की कुछ बोतलें फेंकी हुई मिली थीं. पुलिस की टीम उन शराब की बोतलों को भी जप्त कर लिया. इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने अपने वर्दी की धौंस में रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के सहायक मंडल अभियंता के रेस्ट हाउस पर पिछले तीन सालों से कब्जा जमाकर बैठे हुए हैं. फरार हुए आर पी एफ इंस्पेक्टर को ढूढ़ने के लिए पुलिस अभी भी छापेमारी कर रही है.

साथ ही कई बिंदुओं पर भी ये जांच की जा रही कि आखिर इतनी बड़ी मात्रा में ये शराब कहां से आयी है? कही ऐसा तो नही की ट्रेनों में तलाशी के दौरान जो शराब बरामद हुई हो उसमे से आर पी एफ इंस्पेक्टर कुछ शराब निकाल कर महज खानापूर्ति कर रहे हों? फिलहाल, पुलिस जांच में जुटी हुई है.