ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

स्वामी जी का भेष बनाया, भोले-भाले बुजुर्गों को फंसाकर किया ऐसा कांड; 3 ठगों की कहानी

अक्सर ठगी का शिकार बनाने के लिए ठग नए-नए रूप धरकर लोगों को ठगते हैं. ऐसा ही एक मामला अब कर्नाटक के सुरपुर तालुक के मंझलापुरा से सामने आया है, जहां पांच लोगों के एक गिरोह ने खुद को स्वामीजी के रूप में प्रस्तुत किया और लोगों को ठगा. गिरोह ने गांव के लोगों और बुजुर्गों की समस्याओं को हल करने के बहाने उन्हें धोखा देकर उनसे 10 से 20 हजार रुपये वसूले हैं. ऐसे में गांव वालों को जब इस बात की जानकारी हुई तो उन्होंने तीन को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. वहीं गिरोह के 2 लोग भाग निकले.

यह घटना कोडेकल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में हुई है. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक पांच लोगों का एक गिरोह गांव के कई घरों में गया. उन्होंने कहा कि आपको किसी से दिक्कत है तो हम इसका समाधान कर देंगे. पुलिस ने बताया कि ठगों ने गांवों के लोगों से यह कह कर पैसे इकट्ठे किए कि जो समस्या उन्हें लम्बे समय से परेशान कर रही है वह उसे जादू-टोना करके एक पल में हल कर देंगे.

कैसे हुआ खुलासा?

बुजुर्गों के साथ साथ ठगों ने गांव की महिलाओं भी भगवान का सहारा देकर ठगा. मुंह मांगी रकम चुकाने के बाद भी बुजुर्गों और महिलाओं की समस्या जब हल नही हुई तो उन्हें शक हुआ. ऐसे में गांवों वालों ने तीन लोगों को पकड़ लिया. वहीं दो भाग गए. कोडेकल पुलिस ने मौके पर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है, आरोपियों के पास से 23 हजार रुपये मिले हैं. पुलिस ने पैसे महिलाओं को लौटा दिए हैं. वहीं रिपोर्ट दर्ज करके मामले की जांच की जा रही है.

बाबा बनकर ठगे 30 करोड़ रुपये

हाल ही में ऐसा मामला राजधानी दिल्ली में ऐसा मामला सामने आया था. राजधानी और उसके आसपास के इलाके में भुवनेश्वर साहू धमतरी नाम के शख्स ने 300 लोगों से शेयर मार्केट में निवेश पर मोटे मुनाफे का झांसा देकर लगभग 30 करोड़ रुपये ठगे थे. आरोपी ने बाबा का वेश धारण किया था, जिस वजह से उसपर किसी को शक नहीं हुआ था.