ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...

सामने थी ‘मौत’… भालू ने निकाली ऐसी आवाज, भाग निकले दो बाघ

आमतौर पर जंगल में शेर और बाघ की दहाड़ से ज्यादातर जानवर डरते हैं. लेकिन इसका उल्टा एक वीडियो राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व से सामने आया है. टाइगर रिजर्व के जंगल में दो बाघ बैठे हुए थे. उनके सामने एक भालू आया. एक बाघ उस भालू की तरफ बढ़ा और दूसरा अपनी जगह पर बैठा रहा. तभी भालू ने एक चीख मारी तो उठकर आया हुआ बाघ अपनी जगह से दो कदम पीछे गया. उसके बाद भालू ने कई बार चीख लगाई और दोनों बाघ डर गए. उन्हें मौके से भागना ही सही लगा. फिर क्या कुछ सेकंड में दोनों भाग मौके से डरकर भाग गए.

अब टाइगर रिजर्व का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. प्राकृतिक तौर पर बाघ की शक्ति ज्यादा होती है और इस तरह की तस्वीर का सामने आना वाकई में दुर्लभ है. जंगलों में दबदबा तो शेर और बाघों का ही देखा गया है. इस तरह के वीडियो को देखकर हरकोई हैरान है. इसे एक मोटिवेशनल वीडियो के तौर पर भी लोग देख रहे हैं.

भालू को देखकर भाग गए बाघ

कई बार बड़ी मुश्किलों को देखकर उससे पीछा छुड़ाने की कोशिश की जाती है. पहले से ही परिणामों की कल्पना करके डर जाते हैं. ऐसे में अपनी क्षमताओं की पहचान नहीं की जा पाती. लेकिन भालू के साहस के वाकई में एक बड़ी सीख ली जा सकती है. अपने से ज्यादा ताकतवर एक नहीं बल्कि दो बाघों का भालू ने कैसे सामना किया.

वो तब तक डटा रहा, जब तक कि दोनों बाघ उसके सामने से चले नहीं गए. उनमें से एक बाघ तो उसकी ओर आगे भी बढ़कर आया. भालू चाहता तो जान को मुश्किल में पड़ा हुआ समझकर वहां से भागने लगता है, लेकिन उसने उस मुश्किल परिस्थिति का सामना किया और अपनी क्षमता से ज्यादा लडकर उसपर जीत भी हासिल की.