ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

उपचुनाव में ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, सामने आया पूरा प्लान

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए तारीख का ऐलान भी कर दिया है. ऐसे में सभी पार्टियां कमर कसती हुई दिखाई दे रही हैं. जहां लोकसभा चुनाव की तरह उपचुनाव में भी कांग्रेस और सपा एक साथ चुनावी मैदान में उतर रही हैं. वहीं बीजेपी भी आरएलडी के साथ चुनाव लड़ रही है. इसी चुनावी माहौल के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर-प्रदेश में ताबड़तोड़ प्रचार करने वाले हैं.

उत्तर-प्रदेश में 13 नवंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होंगे और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे. 9 सीटों पर होने वाले इस उपचुनाव के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ 18 रैलियां करेंगे, यानी एक-एक विधानसभा सीट पर सीएम योगी की दो-दो रैलियां प्रस्तावित होंगी. इसके साथ ही वह कई जनसभाएं भी करेंगे. यही नहीं सीएम योगी के साथ-साथ यूपी के दोनों डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और केशव प्रसाद मौर्य भी रैलियां करेंगे.

माहौल बनाएंगे बीजेपी मंत्री

सीएम और डिप्टी सीएम के अलावा यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी भी उपचुनाव में रैलियां करेंगे और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह संगठनात्मक बैठक करेंगे. मुख्यमंत्री की रैली से पहले यूपी में भाजपा के मंत्री माहौल बनाने का काम करेंगे. ऐसे में कहा जा सकता है कि बीजेपी उपचुनाव के लिए पूरी तैयारी में जुट गई है और वोटर्स को साधने की कवायद भी बीजेपी ने शुरू कर दी है.

किस पार्टी का चलेगा जोर

इधर कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर उपचुनाव लड़ रही हैं, जहां सीट शेयरिंग में कांग्रेस के पास दो सीटें गाजियाबाद और खैर हैं, तो वहीं अखिलेश यादव की सपा के पास 6 सीटें हैं, जिन पर उनके उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे हैं. वहीं मायावती की पार्टी भी उपचुनाव में सभी 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेंगी. अब देखना होगा कि किस पार्टी का जोर उपचुनाव में चलता है.