ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

पश्चिम बंगाल के बांग्लादेश बॉर्डर पर जवान की मौत, कनपटी में लगी थी गोली; अलीगढ़ के गांव में पसरा सन्नाटा

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में कीलपुर गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. इसकी वजह है… इस गांव के रहने वाले एक जवान की बांग्लादेश बॉर्डर पर संदिग्ध परिस्थितियों में कनपटी पर गोली लगने से मौत हो गई.पश्चिम बंगाल के मालदा जिला स्थित बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ जवान की तैनाती थी. जैसे ही जवान की मौत की सूचना घरवालों को मिली, वो दहाड़ मारकर रोने लगे.

मृतक जवान का नाम नरेंद्र सिंह है. जून 2012 में बीएसएफ में भर्ती हुए थे. जवान की उम्र 30 साल बताई जा रही है. बीएसएफ जवानों की ओर से नरेंद्र का पार्थिव शरीर शनिवार को उसके गांव लाया गया. यहां गमगीन माहौल के बीच परिजन ने श्मशान घाट ले जाकर शव का अंतिम संस्कार किया.

मृतक के भाई ने बताया

वहीं मृतक के चचेरे भाई का कहना है कि नरेंद्र कभी सुसाइड नहीं कर सकता. वह कभी किसी बात को लेकर टेंशन में नहीं था. परिजन ने बीएसएफ के अधिकारियों की ओर से बेटे की मौत को लेकर कथित सुसाइड नोट लेने से इनकार कर दिया. परिजन ने इस घटना की वरिष्ठ अधिकारियों से जांच की मांग की है.

चचेरे भाई नवीन कुमार ने बताया कि नरेंद्र सिंह पश्चिम बंगाल के मालदा में बांग्लादेश बॉर्डर पर बीएसएफ की 164 बटालियन मैं तैनात था. जहां बांग्लादेश बॉर्डर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने के चलते मौत हो गई. बीएसएफ के अधिकारियों ने नरेंद्र सिंह की मृत्यु का कारण सुसाइड बताया है.

परिजन की ये मांग

परिजन का कहना है कि घर में मृतक जवान की पत्नी, दो मासूम बच्चे समेत बुजुर्ग मां-बाप हैं, इनको सरकार की तरफ से फ्री चिकित्सा और शिक्षा दिया जाए. साथ ही घर के सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए. जवान के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों का सैलाब उमड़ पड़ा. गांव वाले नरेंद्र सिंह अमर रहे के नारे लगा रहे थे.