ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

जबलपुर के होटल वेलकम में हुआ ब्लास्ट, युवती की मौत ,7 लोग झुलसे

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में होटल वेलकम में ब्लास्ट हो गया है। बताया जा रहा है कि होटल में गैस पाइप लाइन की टेस्टिंग के दौरान यह ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में एक युवती की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए हैं। मृतका की पहचान जागृति के रूप में की गई है। घायलों में एक इंजीनियर समेत कई लोग शामिल हैं।

 इनमें से कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को तुरंत मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया। आपको बता दें कि जबलपुर नागपुर रोड में तिलवारा पुल के पास बने इस होटल का उद्घाटन अभी बाकी है

शनिवार को कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा रही थी और शाम 4:00 बजे होटल के सेकंड फ्लोर पर तेज धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि होटल में दो दिन से टेस्टिंग और ट्रायल का दौर चल रहा था नीचे वाले फ्लोर की टेस्टिंग हो चुकी थी सेकंड फ्लोर में काम चल रहा था इस दौरान धमाका हो गया।