ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

गरबा पंडाल में सभी श्रद्धालुओं को पिलाया जाए गौ मूत्र… बीजेपी नेता चिंटू वर्मा का बयान

नवरात्र आने वाला है, देश के अलग-अलग हिस्सों में इसे धूम-धाम से मनाने की तैयारी चल रही है. इसी तैयारियों के बीच मध्यप्रदेश के इंदौर में इस नवरात्रि गरबा उत्सव में इंदौर के बीजेपी जिला अध्यक्ष चिंटू वर्मा ने एक अनूठा आइडिया दिया है. उन्होंने कहा कि गरबा पंडाल में आने वाले हर व्यक्ति को गौमूत्र पिलाया जाए.उनका तर्क है कि हिंदुओं को गौमूत्र पीने में कोई आपत्ति नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि पंडाल में कई तरह के लोग आते हैं, हम उनकी पहचान नहीं कर पाते, ऐसे में अगर पंडाल में जो भी लोग आएंगे, उन्हें हम गौमूत्र पिलाकर पंडाल में प्रवेश करने देंगे.

गैर-हिंदू एंट्री न करें

बीजेपी नेता चिंटू का कहना है कि आधार कार्ड को एडिट किया जाता है, कुछ गैर-हिंदू गरबा में आकर तिलक भी लगवा लेते हैं. उन्होंने कहा कि इस वजह से हर साल कई तरह की समस्याएँ सामने आने लगती हैं. इसके लिए गौमूत्र पिलाना उनका अनूठा आइडिया है. उन्होंने कहा कि गरबा माता की आराधना हमारी बहन-बेटियाँ करती हैं. इससे पहले भी मध्यप्रदेश में नवरात्र गरबा त्योहार को लेकर कई तरह की बातें सुनने को मिलीं. कुछ जगहों पर पंडालों में बाहर बोर्ड लगाकर लिखा गया था कि “गैर-हिंदू एंट्री न करें”, वहीं कहीं-कहीं तो यह भी सुनने को मिल रहा था कि उत्सवों में शामिल होने के लिए पहचान पत्र दिलाना होगा.

पार्टिसिपेंट्स के आईडी कार्ड

बता दें कि इंदौर से खबरें आई थीं कि दो दिनों में चोरी-छिपे गरबा पंडालों में आठ मुस्लिम घुस गए थे, जो पकड़े गए. वहीं पुलिस ने इनपर एक्शन भी लिया था. इन युवकों पर आरोप है कि इन्होंने अपनी पहचान छिपाकर एंट्री ली और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियाँ कीं. इस घटना के बाद उज्जैन में गरबे में आ रहे पार्टिसिपेंट्स के आईडी कार्ड चेक करने के अलावा उन्हें तिलक भी लगाया जा रहा था. वहीं, बीजेपी नेता के इस बयान के बाद अब गरबा में शामिल होने के लिए गौमूत्र पीने की व्यवस्था की जाएगी.