ब्रेकिंग
Man-Animal Conflict: पेंच रिजर्व में बाघों के हमले तेज, 90 दिनों में 4 की मौत; डरे ग्रामीण और प्रशास... चोरी की तो लगेगा 440 वोल्ट का झटका! पीथमपुर में रेलवे का चोरों के खिलाफ 'करंट' वाला मास्टरप्लान Tikamgarh Tourism: टीकमगढ़ के बड़ागांव धसान की खास पहचान हैं ये हनुमान जी, जानें क्यों कहा जाता है इ... राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी एमपी की सियासत में आधी रात का धमाका! विधानसभा पहुंचे जीतू पटवारी, कांग्रेस नेता के तेवर देख सचिवालय ... हापुड़ का 'बंटी-बबली' गैंग! महंगे शौक के लिए भाई-बहन ने व्यापारी के घर डाला डाका; लग्जरी लाइफ ने बना... मोतिहारी में 'जहर' बनी शराब! 4 लोगों की मौत, 3 की आंखों की रोशनी गई; पूरे बिहार में हड़कंप Rajasthan Mehndi Crisis: 250 करोड़ का घाटा! मिडिल ईस्ट की जंग ने फीकी कर दी राजस्थान की मेहंदी; बंद ... बेटे का जन्म और पिता की मौत! एक ही दिन घर आई 'खुशी' और 'मातम'; रुला देगी इस परिवार की दास्तां

अयोध्या गैंगरेप केस: सपा नेता मोईद खान के नौकर राजू से DNA मैच, HC में पेश की गई रिपोर्ट

अयोध्या के भदरसा में नाबालिग दलित लड़की से गैंगरेप के मामले में सांसद अवधेश प्रताप का करीबी और सपा नेता मोईद खान की मुश्किल और बढ़ गई हैं. कोर्ट में पेश की गई डीएनए रिपोर्ट के मुताबिक बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना की पुष्टि हुई. बच्ची के भ्रूण से मोईद के यहां काम करने वाले राजू खान का डीएनए मैच हुआ है. इसके बाद इस केस में गैंगरेप की घटना की पुष्टि हुई है. कोर्ट में मोईद ने कहा है कि उसने रेप नहीं किया है.

जानकारी के मुताबिक अयोध्या में नाबालिग बच्ची और उसके परिवार ने समाजवादी पार्टी के नेता मोईद खान और उसके यहां काम करने वाले राजू खान पर गैंगरेप का आरोप लगाया है. घटना का खुलासा तब हुआ था जब नाबालिग बच्ची के पेट में दर्द होने पर परिजन उसे दिखाने के लिए डॉक्टर के पास ले गए थे. उस वक्त डॉक्टर ने बताया था कि वह मां बनने वाली है. इसके बाद मोईद और राजू के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था. कोर्ट से अनुमति लेकर पीड़िता का अबॉर्शन भी कराया गया है.

DNA रिपोर्ट हुई मैच

अब इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है जिसमें मोईद खान बार-बार रेप की वारदात में शामिल नहीं होने की बात कर रहा है. ऐसे में डीएनए रिपोर्ट सामने आई है. कोर्ट में लिफाफे में बंद करके डीएनए रिपोर्ट पेश की गई. डीएनए रिपोर्ट से साफ हुआ है कि राजू खान ने पीड़िता के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच ने फॉरेंसिक लैब डायरेक्टर को एक हफ्ते के अंदर ही रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे.

सील बंद लिफाफे में आई रिपोर्ट

इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के सामने सील बंद लिफाफे में डीएनए रिपोर्ट पेश की गई. पूरे मामले में महाधिवक्त विनोद शाही का कहना है कि राजू खान का डीएनए मैच हो गया है. उन्होंने यह भी कहा कि चूकि मामला गैंगरेप का है इसलिए एक आरोपी के डीएनए मैच से यह साबित होता है कि नाबालिक के साथ वारदात हुई है. उन्होंने कहा कि राजू खान की उम्र 20 साल है और इसलिए उसके रेप से प्रेग्नेंसी के चांसेस बढ़ जाते हैं. मोईद खाना लगातार इस मामले में कह रहा है कि उसने रेप नहीं किया है. उन्हे लगता है कि मोईद झूठ बोल रही हो.