ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

राजेन्द्र भारती मामले में कोर्ट जाएगी कांग्रेस, शिवराज के बंगले पर अनशन की चेतावनी

भोपाल: कांग्रेस विधायक राजेन्द्र भारती और किसानों के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश सरकार और बीजेपी पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि बीजेपी लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कर रही है. बीजेपी का विधायक कितना ही बड़ा अपराधी हो, उसे पूरी छूट मिलेगी, लेकिन विपक्ष के विधायक के मामले में रात भर में काम होगा और उसकी सदस्यता खत्म की जाएगी.

उन्होंने कहा कि बीजेपी के इस नए तरह के नरेटिव के मामले में सभी को चिंता करने की जरूरत है. अभी विधायक कम किए जा रहे हैं, ताकि राज्यसभा के चुनाव को प्रभावित किया जा सके. राजेन्द्र भारती मामले में हम कोर्ट जा रहे हैं. जीतू पटवारी ने कहा किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस शिवराज के बंगले के सामने अनशन करेगी.

कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता में जीतू पटवारी ने आरोप लगाए कि कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा के बाद अब राजेन्द्र भारती के पद से हटाए जाने के पीछे सोच यह है कि प्रधानमंत्री मोदी एक नया भारत बनाना चाहते हैं. जिसमे वोट नाम का बचे, उस पर भरोसा न हो. लोकतंत्र नाम का बचे. चुनाव इसलिए हो, ताकि बीजेपी को चुन लिया जाए और दुनिया में यह संदेश दिया जाए कि देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था है. लोकतंत्र का गला घोंटने का काम बीजेपी कर रही है. कांग्रेस इस मामले में कोर्ट जा रही है.

कांग्रेस ने सरकार से पूछे 5 सवाल –

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने गेहूं खरीदी की तारीख लगातार बढ़ाए जाने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है. पटवारी ने इसको लेकर सरकार से 5 सवाल पूछे हैं.

  1. उन्होंने पूछा है कि जब प्रदेश में उपार्जन के लिए 10 करोड़ वारदानों की जरूरत थी, तो प्रदेश सरकार ने आखिर 2.5 करोड़ वारदानों के लिए ही आवेदन क्यों किया ?
  2. गेहूं उपार्जन पहले से निर्धारित था, इसके बाद भी सरकार ने गेहूं उपार्जन के लिए वारदानों की जरूरत का आकलन क्यों नहीं किया ?
  3. वारदानों की खरीद के लिए सरकार ने आवेदन तो किया, लेकिन उसका भुगतान ही नहीं किया, आखिर ऐसा क्यों किया गया ?
  4. आखिर सरकार गेहूं खरीदी की तारीख बढ़ाकर व्यापारियों को क्यों फायदा पहुंचाना चाहती है ?
  5. प्रदेश में किसानों को डिफॉल्टर क्यों बनाया जा रहा है ? गेहूं उपार्जन की तारीख बढ़ाई गई है, तो ऋण भुगतान की तारीख को क्यों नहीं बढ़ाया गया?

शिवराज ने मोहन को नीचा दिखाने किया षडयंत्र

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि सरकार कृषि कल्याण के लिए कृषि वर्ष मनाने का दावा कर रही है, लेकिन इस तरह तो प्रदेश में किसानों का शोषण किया जा रहा है. पटवारी ने कहा, मैं मानता हूं कि शिवराज सिंह चौहान की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से राजनीतिक अदावत है कि आपको हटाकर वे मुख्यमंत्री बन गए. बदला लेने के लिए शिवराज सिंह चौहान प्रदेश के किसानों का नुकसान क्यों किया ?

प्रदेश के मुख्यमंत्री को नीचा दिखाने के लिए केन्द्रीय कृषि मंत्री ने वारदातों का षडयंत्र किया है. पटवारी ने कहा कि किसानों के मुद्दे पर केन्द्रीय कृषि मंत्री के बंगले के सामने एक दिन के उपवास पर बैठेंगे. क्योंकि यह वही शिवराज सिंह हैं, जिन्होंने मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद पर रहते हुए प्रधानमंत्री के खिलाफ अनशन किया था. यदि किसानों को राहत नहीं दी गई तो मुख्यमंत्री निवास तक ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी.

50 फीसदी किसान हुए डिफॉल्टर

जीतू पटवारी ने कहा कि गेहूं खरीदी की तारीख तो बढ़ाई गई, लेकिन ऋण भुगतान की तारीख न बढ़ाए जाने से प्रदेश का 50 फीसदी किसान डिफॉल्टर हो गया. किसान बैंकों का पैसा ही नहीं चुका पाया.