ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने बढ़ाई ऑडिट रिपोर्ट की तारीख, इन लोगों को मिलेगी अब राहत की सांस

अगर आप भी टैक्स ऑडिट की लास्ट डेट को लेकर परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए है. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने ऑडिट रिपोर्ट की तारीख बढ़ा दी है. इसमें बदलाव की मांग काफी टैक्सपेयर्स द्वारा की जा रही थी, जिसपर विभाग ने ये फैसला लिया है. आयकर विभाग ने 2023-24 के लिए ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की तारीख सात दिन बढ़ाकर सात अक्टूबर कर दी है. पहले अगर आप 30 सितंबर तक रिपोर्ट फाइल नहीं करते तो 1.5 लाख रुपए का जुर्माना लग जाता.

विभाग ने दी जानकारी

आयकर विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आयकर अधिनियम के तहत विभिन्न ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक दाखिल करने में टैक्सपेयर्स के सामने आ रही कठिनाइयों के मद्देनजर समय सीमा 30 सितंबर से बढ़ाकर सात अक्टूबर की जा रही है. लेखा एवं परामर्श कंपनी मूर सिंघी के कार्यकारी निदेशक रजत मोहन ने कहा कि टैक्स ऑडिट रिपोर्ट को इलेक्ट्रॉनिक रूप से दाखिल करने में आ रही तकनीकी समस्याओं के कारण सरकार को समयसीमा को सात दिन और बढ़ाने का फैसला लेना पड़ा.

इस वजह से हुआ बदलाव

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट न जमा करने पर जुर्माना लग सकता है, इसी में सहूलियत देते हुए तारीख बढ़ाई गई है. 29 सितंबर को जारी CBDT सर्कुलर में कहा गया कि आयकर अधिनियम, 1961 (अधिनियम) के प्रावधानों के तहत ऑडिट की विभिन्न रिपोर्टों की इलेक्ट्रॉनिक फाइलिंग में टैक्सपेयर्स और अन्य स्टेकहोल्डर्स को आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए, CBDT ने अधिनियम की धारा 119 के तहत अपनी शक्तियों का उपयोग करते हुए ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने की तारीख बढ़ा दी है.

फाइल करते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें होती है, जिसे ध्यान रखना जरूरी होता है. अगर आप फाइल करने के बारे में सोच रहे हैं तो आपको सबसे पहले चार्टर्ड अकाउंटेंट और टैक्सपेयर दोनों को पोर्टल पर रजिस्टर होना चाहिए और ई-फाइलिंग पोर्टल पर उनके पास वैध लॉगिन आईडी और पासवर्ड होना चाहिए. सीए और टैक्सपेयर के पास डिजिटल साइन भी होना चाहिए. साथ में पैन कार्ड का होना जरूरी है.