ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

लापता किशोरी का शव दूसरे दिन कुएं में मिला, नरवार के जंगल में शहडोल के युवक को मारी गोली

शहडोल । घर से लापता किशोरी का दूसरे दिन कुएं में उतराता शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। किशोरी की संदिग्ध मौत के बाद कई सवाल खड़े होने लगे हैं। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। जिले के सीधी थाना क्षेत्र के मीठी ग्राम की यह घटना है। वहीं सोहागपुर के नरवार बिजौरी के जंगल में दो पक्षों के बीच विवाद में मोनी सिंह घायल हुआ है।

घर से आधा किलोमीटर दूर कुएं में मिला शव

पुलिस ने बताया कि 16 वर्षीय कुमारी संतोषी सिंह पुत्री सुधाराम का शव घर से आधा किलोमीटर दूर स्थित एक कुएं में उतराता हुआ मिला है। संतोषी सिंह घर से एक दिन पहले दोपहर से लापता हुई थी। पिता ने पुलिस से किशोरी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

किशोरी की मां की कई साल पहले मौत हो गई थी

पिता ने पुलिस से बताया कि वह खेत में काम करने चला गया, किशोरी की मां की कई साल पहले मौत हो जाने से वह घर में पिता के साथ रहती थी।जब पिता शाम को घर लौटा तो उसकी पुत्री घर से लापता थी,आसपास पता लगाने पर पता लगा कि वह दोपहर 2.00 बजे आखिरी बार देखी गई थी, जिसके बाद से वह मोहल्ले में दिखाई नहीं दी।

पिता ने सीधी पुलिस से की शिकायत

काफी तलाश करने के बाद जब किशोरी का पता नहीं चला तब पिता ने शिकायत सीधी पुलिस से की। दूसरे दिन घर से आधा किलोमीटर दूर एक पुराने कुएं में किशोरी का शव पानी में उतरता हुआ मिला है, ग्रामीणों ने कुएं में शव को देखकर मामले की जानकारी पुलिस को दी थी। जानकारी लगते ही घटनास्थल पुलिस पहुंची और कुएं से शव बाहर निकलवाया,जिसकी पहचान संतोषी सिंह के रूप में हुई। सीधी थाना प्रभारी राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पीएम रिपोर्ट आने का इंतजार है, फिलहाल मामले पर मर्ग कायम किया गया है।

नरवार के जंगल में शहडोल के युवक पर चली गोली

सोहागपुर थाना प्रभारी भूपेंद्र मणि पांडे ने बताया कि नरवार के जंगल में विवाद की जानकारी है, लेकिन अभी तक गोली चलने की पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं जिला अस्पताल के ओपीडी में तैनात डाक्टर ने भी बताया कि मोनी सिंह के पैर में चोट के निशान जरूर हैं, लेकिन प्राथमिक उपचार में गोली लगने की पुष्टि नहीं हो सकी है।

रुकते ही अचानक गोली चलानी शुरू कर दी

हमले में घायल मोनी सिंह ने बताया कि नरवार के जंगल में अचानक दो युवक सामने आकर रुके। वह मोटरसाइकिल में सवार थे। अपने चेहरे को गमछे से ढके हुए थे। रुकते ही उन्होंने अचानक गोली चलानी शुरू कर दी। एक गोली उनके पैर में आकर लगी जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया हैं।वहीं सवाल यह भी उठ रहा है रात के समय नरवार के जंगल में मोनी सिंह क्या करने गया था।