ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

आदिल ने आदित्य बनकर नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाया, मतांतरण के लिए धमकाया, प्रकरण दर्ज

बैतूल। शाहपुर थाना क्षेत्र के पतौवा पुरा निवासी आदिल मंसूरी ने खुद को आदित्य बताकर 13 साल की किशोरी को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसे दुष्कर्म का शिकार बनाकर इस्लामिक गतिविधि, हिजाब आदि में लिप्त कर जबरन मतांतरण का प्रयास किया गया। पीड़िता के पिता ने ग्रामीणों के साथ शुक्रवार रात शाहपुर थाना पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने धारा 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम-2021 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर असल कायमी के लिए थाना बीजादेही भेजा है।

शाहपुर थाना में पदस्थ उप निरीक्षक सोनम साहू ने बताया कि शुक्रवार रात्रि करीब 12 बजे बीजादेही थाना क्षेत्र के लोग थाने पहुंचे और लिखित आवेदन देकर पतौवा पुरा निवासी आदिल मंसूरी के खिलाफ शिकायत की है। शिकायत में पीड़िता के पिता ने कहा है कि आदिल मंसूरी ने उनकी 13 वर्षीय बेटी से हिंदू लड़का आदित्य बनकर इंटरनेट मीडिया पर दोस्ती की और जान-पहचान बढ़ाते हुए प्रेम जाल में फंसा लिया एवं उससे दुष्कर्म किया।
इतना ही नहीं, आरोपित ने नाबालिग को इस्लामिक गतिविधियों मे संलिप्त कर इंटरनेट मीडिया (इंस्टाग्राम) आईडी पर इस्लामिक गतिविधियों की पोस्ट जबरन डलवाई। उसे हिजाब पहनने के लिए प्रेरित किया और उसके मन में अपने धर्म से घृणा की बातें भरकर इस्लाम धर्म ग्रहण करने का दबाव बनाया। आदिल मंसूरी द्वारा मतांतरण का प्रयास करते हुए लव जिहाद के उद्देश्य से उक्त कृत्य किया गया है। शिकायत पर आरोपित के खिलाफ धारा 5 मध्यप्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2021 का अपराध दर्ज कर असल कायमी एवं विवेचना के लिए बीजादेही थाना भेज दिया गया है।