ब्रेकिंग
Indian Navy Power: भारतीय नौसेना में एक साथ शामिल हुए INS दूनागिरी, INS अग्रे और INS संशोधक; पीएम मो... TMC and Shiv Sena Crisis: टीएमसी और शिवसेना (यूबीटी) में बगावत; बीजेपी पर लगे आरोप, नेतृत्व संकट पर ... Maharashtra Politics: संजय देशमुख के पाला बदलने की चर्चाओं के बीच उद्धव ठाकरे का वाशिम दौरा; पार्टी ... Veena T ED Summons: केरल के पूर्व सीएम की बेटी वीना टी की बढ़ी मुश्किलें; मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ED... Ayodhya Ram Mandir Controversy: दान गबन मामले पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान; पूछा- अब तक FIR क्यों ... Khunti Encounter News: खूंटी में पुलिस और PLFI उग्रवादियों के बीच मुठभेड़; टॉप कमांडर श्रवण दास गिरफ... Nuh Encounter News: नूंह में पुलिस और पशु-तस्करों के बीच मुठभेड़; जवाबी फायरिंग में एक तस्कर घायल, क... Deoria Tragic Incident: फादर्स डे से ठीक पहले पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत; रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने ... Heartbreaking Father-Son Death: देवरिया में ट्रेन के सामने कटकर पिता-पुत्र ने तोड़ा दम; बचाने की कोश... NEET Re-Exam Bareilly: नीट पुनर्परीक्षा के दौरान छात्रा की बिगड़ी तबीयत; परीक्षा केंद्र पर बेहोश होक...

अधिकारियों के लिए रोक दी गईं ट्रेनें, स्पेशल कोच जोड़ने में लगे घंटों, देरी से की रवाना

जबलपुर। पश्चिम मध्य रेलवे जोन की सीमा में एक ओर जहां ट्रेनें एक पटरी से उतर रही हैं तो दूसरी ओर रेल दुर्घटना करने लगातार साजिश की जा रही है। इस बीच रेल संरक्षा का जिम्मा संभालने वाले रेल अधिकारी ही ट्रेनों की संरक्षा में लापरवाही कर रहे हैं। वे ट्रेन में आरामदायक सफर करने के लिए न तो यात्रियों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहे हैं और न ही ट्रेनों के परिचालन-संरक्षा को लेकर गंभीर दिख रहे हैं।

कारण पूछने के लिए वे प्लेटफार्म पर भटकते रहे

दयोदय, अमरावती, ओवरनाइट समेत कई ट्रेनों को समय पर रवाना किया जाना था, लेकिन अचानक पमरे और जबलपुर रेल मंडल के आला अधिकारियों के स्पेशल कोच- आरए, उक्त ट्रेनों में लगाने के निर्देश जारी हुए। इसके पालन करने के दौरान यह ट्रेनें अपने निर्धारित समय पर रवाना होने की बजाए घंटों लेट रवाना हुईं। इधर जब ट्रेन समय पर रवाना नहीं हुई तो यात्री परेशान हुए। इसका कारण पूछने के लिए वे प्लेटफार्म पर भटकते रहे। इसी बीच उन्हें पता चला कि स्पेशल कोच जोड़ने की वजह से ट्रेनों को देरी से रवाना किया गया है।

घंटों तक लगते रहे आरए, यात्रियों हुए नाराज

जबलपुर से रवाना होने वाली दयोदय, अमरावती, ओवरनाइट समेत कई ट्रेनों में रेल अधिकारियों के स्पेशल कोच जोड़े गए। इस काम में आपरेटिंग विभाग के कर्मचारियों को घंटों का समय लग गया। दयोदय एक्सप्रेस को रात 8.35 पर रवाना किया जाना था, लेकिन इनमें आरए जोड़ने की वजह से यह ट्रेन लगभग पौने दस बजे रवाना की गई। इधर ओवरनाइट भी पिछले दो दिनों से लगातार देरी से रवाना की जा रही है।

9.20 पर जाना था, गई रात साढ़े दस बजे

शुक्रवार को यह ट्रेन, कोच देरी से आने की वजह बताकर रात साढ़े 11 बजे की बजाए रात एक बजे रवाना की तो वहीं शनिवार को भी आरए लगाए जाने से यह ट्रेन अपने निर्धारित समय से रवाना नहीं हो सकी। इधर अमरावती एक्सप्रेस में भी रेल अधिकारियों के आरए जोड़ने की वजह से घंटों देरी से रवाना किया गया। यह ट्रेन रात 9.20 पर रवाना की जाती है, लेकिन रात साढ़े दस बजे रवाना हुई।