ब्रेकिंग
पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने... नाई की दुकान में 'मौत का प्लान'! रेलवे सिग्नल बॉक्स उड़ाने की थी साजिश; UP ATS ने ऐसे दबोचे 4 संदिग्...

लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर में गिरी बिल्डिंग, 20 लोग दबे, एक की मौत… SDRF-NDRF मौके पर

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया जिसमें शहीद पथ पर एक बिल्डिंग भरभरा कर गिर गई. बिल्डिंग के मलबे में करीब 20 लोगों के दबे होने की आशंका है. हादसे की खबर के बाद मौके पर बचाव दल की टीमें पहुंची और दबे हुए लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं. घायलों को मलबे से निकाला जा रहा है. हादसे में एक की मौत बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार यह मामला सरोजनीनगर थाना क्षेत्र का है, जहां पर भारी बारिश की वजह से ट्रांसपोर्ट नगर के पास शहीद पथ पर एक पुरानी बिल्डिंग भरभराकर गिर गई. अंदेशा है कि भारी बारिश की वजह से यह बिल्डिंग गिरी है. बिल्डिंग के अंदर दवाईयों का काम होता है. जब हादसा हुआ है उस वक्त बिल्डिंग में करीब 20 लोग मौजूद थे. हादसे की सूचना के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी संज्ञान लिया और तेजी से रेस्क्यू कराने के निर्देश दिए.

प्रशासन के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें भी मौके पर पहुंची हैं. फिलहाल मलबे के अंदर से अब तक 12 से 15 लोगों को घायल हालत में बाहर निकाला गया है. मौके पर कई एंबुलेंस मौजूद हैं जिनकी मदद से घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया जा रहा है. हालांकि अभी भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है क्योंकि अभी भी 4-5 लोगों के अंदर दबे होने की आशंका है.

सीएम योगी ने लिया संज्ञान

बिल्डिंग गिरने की सूचना मिलने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने पूरे मामले पर संज्ञान लेते हुए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ को रेस्क्यू के लिए भेजा. इसके बाद सीएम योगी ने अधिकारियों से बात की और कहा कि वह भी मौके पर पहुंचे हैं और राहत कार्य में तेजी लाएं. सीएम ने घायलों के उपचार के लिए भी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं. एसडीएम सरोजनी नगर ने बताया कि अभी तक 10 घायलों को हॉस्पिटल पहुंचाया गया है. जो बिल्डिंग गिरी है उसका नाम हरमिलाप टावर बताया जा रहा है. यह तीन मंजिला इमरात है जिसका आधा हिस्सा भारी बारिश की वजह से टूटकर गिर गया है.