ब्रेकिंग
Akal Takht Summon: बेअदबी कानून संशोधन पर अकाल तख्त सख्त; पंजाब के 40 सिख विधायकों को किया तलब Hoshiarpur Crime News: उद्योगपति के घर बड़ी चोरी; लॉकर तोड़कर 2 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर उड़ा ले गए चो... Money Laundering Case: संजीव अरोड़ा और उनके परिवार की संपत्ति ईडी ने की जब्त; 100 करोड़ के जीएसटी घोटा... Ludhiana News: शहर की सड़कों पर बढ़ता खतरा; पाइपलाइन लीकेज के कारण फिर धंसी फिरोजपुर रोड, नगर निगम अलर... Jalandhar Murder Case: जालंधर कैंट में युवक की निर्मम हत्या; कंपोस्टिंग ग्राउंड से मिला शव, आरोपी गि... Canada News: कैदी की मदद करने वाली पंजाबी मूल की महिला जेल गार्ड को 2 साल की सजा; जानें पूरा मामला Jalandhar Crime News: मछली मार्केट में ऑटो चालक से सरेआम लूट; नकदी छीनकर फरार हुए आरोपी Gold-Silver Price Today: जालंधर में सोना-चांदी के नए दाम जारी; जानिए क्या है 24 कैरेट गोल्ड और चांदी... Ludhiana Suicide Case: सामान उधार मांगने पर दुकानदार ने की सरेआम बेइज्जती; आहत 19 साल के युवक ने दी ... Punjab Weather Update: पंजाब में मौसम ने ली करवट; 4 दिनों तक होगी झमाझम बारिश, IMD ने 9 जिलों के लिए...

बलिदानी प्रदीप को खजुराहो एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

छतरपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव शनिवार को दोपहर करीब 12 बजे खजुराहो पहुंचे। जिन्होंने सिक्किम में हुई एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेवा के चार जवान बलदानियों को श्रद्धांजलि दी। इन जवानों में प्रदीप मध्य प्रदेश के कटनी जिले के हरदुआ कला ग्राम का रहने वाला था। जिसके लिए श्रद्धांजलि सभा खजुराहो एयरपोर्ट पर रखी गई। जहां पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिकों द्वारा भावभीनी सलामी दी।

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, ललिता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद प्रदीप पटेल को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार तो अमर बलदानियोंं के परिवार को मदद पहुंचाएगी ही पर मध्य प्रदेश शासन की ओर से मैं एक करोड़ की राशि अमर शहीद के परिवार को प्रदान करूंगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छतरपुर जिले के अधिकारी कर्मचारी पुलिस के जवान एवं जनप्रतिनिधि मौजूद थे।