ब्रेकिंग
IPS Vishwas Nangre Patil: 26/11 के हीरो और नागपुर के नए पुलिस आयुक्त; जानिए कौन हैं पाटिल और क्यों च... Agra-Lucknow Expressway Accident: स्लीपर बस और ट्रेलर की टक्कर में 2 की मौत; 2 दर्जन से अधिक यात्री ... Etah Moharram Accident: एटा में मोहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा; हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से य... Ayodhya Ram Mandir Case: दान पात्र चोरी मामले में 8 गिरफ्तार; विपक्षी पार्टियों ने ट्रस्ट पर लगाए गं... Indore High Court Order: धार के इमामबाड़े में मोहर्रम कार्यक्रमों पर कोर्ट का बड़ा फैसला; 1 जुलाई तक ... Chhindwara Ration News: सरकारी दुकानों से 3 महीने से गायब है शक्कर; पीले कार्डधारक चाय के लिए मोहताज MP Teacher Transfer News: तकनीकी खामियों के कारण कई शिक्षक नहीं कर पाए आवेदन; आयु सीमा बढ़ाने की उठी ... Guna POCSO Court Verdict: नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म में कराटे कोचों को आजीवन कारावास; गुरु-... Indore Health News: संजीवनी क्लिनिक में हेल्थ एटीएम बदहाल; किट और ऑपरेटर के अभाव में ठप पड़ी स्वास्थ्... Gwalior High Court Order: लापता युवती की तलाश के लिए हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; UIDAI को आधार संबंधी जान...

आज राजकीय सम्मान से होगा बलिदानी का अंतिम संस्कार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले-परिवार को देंगे एक करोड़ की अनुग्रह राशि

 कटनी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि केंद्र सरकार तो अमर बलदानियोंं के परिवार को मदद पहुंचाएगी ही पर मध्य प्रदेश शासन की ओर से मैं एक करोड़ की अनुग्रह राशि अमर शहीद के परिवार को प्रदान करूंगा। मुख्यमंत्री ने सिक्किम में हुई एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेवा के चार जवान बलदानियों को श्रद्धांजलि दी। इन जवानों में प्रदीप मध्य प्रदेश के कटनी जिले के हरदुआ कला ग्राम का रहने वाले थे, जिसके लिए श्रद्धांजलि सभा खजुराहो एयरपोर्ट पर रखी गई। जहां पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने श्रद्धांजलि अर्पित की और सैनिकों द्वारा भावभीनी सलामी दी गई।

पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद प्रदीप पटेल को श्रद्धांजलि दी

इस अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार महाराजपुर विधायक कामाख्या प्रताप सिंह, ललिता यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम छतरपुर डीआईजी ललित शाक्यवार जिला कलेक्टर पार्थ जायसवाल पुलिस अधीक्षक आगम जैन ने पुष्प चक्र अर्पित कर अमर शहीद प्रदीप पटेल को श्रद्धांजलि दी।

हरदुआ कला निवासी सेना के जवान कल बलिदान हो गया

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हरदुआ कला निवासी सेना के जवान कल बलिदान हो गया। सेना का वाहन पश्चिम बंगाल के पेडोंग से सिल्क रूट पर सिक्किम के जुलुक जा रहा था। इसी दौरान वाहन दुर्घटना ग्रस्त हो गया जिसमें विजयराघवगढ़ विधानसभा निवासी प्रदीप पटेल सहित तीन अन्य सैनिकों का निधन हो गया था। जैसे ही खबर कटनी पहुंची शोक की लहर फैल गई। क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक ने तत्काल शहीद सैनिक के पिता बैसाखू पटेल से बात कर दुख व्यक्त करते हुए हर तरह की मदद का भरोसा जताया।

जवान प्रदीप पटेल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा

विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के हरदुआ कला से निकल कर भारतीय सेना में भर्ती होकर सिक्किम में कल देश सेवा में कर्तव्य की पंक्ति में सर्वोच्च बलिदान देने वाले बलिदानी जवान प्रदीप पटेल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। राजकीय सम्मान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सांसद वीडी शर्मा, जिले के प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह, क्षेत्रीय विधायक संजय पाठक, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी सहित जनप्रतिनिधि ,अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे।