ब्रेकिंग
महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी! सांसदों को मिली संविधान संशोधन बिल की कॉपी, जानें क्या है परिसीमन ... Bengal Election: बंगाल चुनाव पर सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी- भारत में जन्मे हर व्यक्ति को वोट का अध... Bengal Election 2026: रायगंज, मालदा और मुर्शिदाबाद में आज राहुल गांधी की हुंकार; जानें कांग्रेस के इ... Mumbai Drugs Case: मुंबई में कॉन्सर्ट के दौरान ड्रग्स ओवरडोज से 2 MBA छात्रों की मौत, पुलिस ने 6 तस्... Noida News: 'ढाई-तीन हजार में कैसे चले घर?' नोएडा में सड़कों पर उतरीं हजारों मेड्स, न्यूनतम वेतन को ... Delhi-Dehradun Expressway vs Old Route: मेरठ, मुजफ्फरनगर और मुरादाबाद वालों के लिए कौन सा रास्ता बेह... Kolkata: कोलकाता के डॉक्टर का 'जय श्री राम' कहने पर डिस्काउंट, बंगाली डॉक्टर के फैसले पर बंगाल में र... Bhopal News: भोपाल में 4100 पेड़ कटे पर पौधारोपण का डेटा गायब, भड़का NGT; सरकार से मांगा पिछले 5 साल... Delhi Flood Control: यमुना की बाढ़ से अब सुरक्षित होगी दिल्ली, सरकार बनाएगी 4.72 KM लंबी 'फ्लड प्रोट... Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, बोले- 'अब नई सरकार काम देखेगी, ...

महू के बाद अब चोरल में बाघ का मूवमेंट, गीली मिट्टी में पैरों के निशान मिले

इंदौर। इंदौर से महज चालीस किमी दूर एक बार फिर चोरल वनक्षेत्र में बाघ का मूवमेंट बढ़ा है। डेढ़ साल बाद यहां बाघ नजर आया है। बीते पंद्रह दिन में अलग-अलग क्षेत्र में ग्रामीणों ने बाघ को देखने का दावा किया है। कुछ स्थानों पर पगमार्क मिले है। बारिश होने से गीली मिट्टी में पैरों के निशान फैल गए हैं। इसके चलते वनकर्मियों ने आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रहे हैं।

महू जंगल से निकलकर अब बाघ चोरल रेंज में पहुंच चुका है। महू वनसीमा से लेकर चोरल रेंज में आने वाले गांवों में बाघ की हलचल दिखी है। अधिकारियों के मुताबिक उदयनगर से बड़वाह के बीच घना जंगल है, जो टाइगर कारिडोर है। यहां हमेशा बाघ का मूवमेंट रहता है। चूंकि डेढ़ साल पहले इंदौर-खंडवा हाइवे का काम शुरू हुआ है।

सुरंग और सड़क बनाने में भारी मशीनों का इस्तेमाल हो रहा है। इनकी कंपन से वन्यप्राणियों का प्राकृतिक वास प्रभावित हुआ है। यही वजह है कि चोरल से निकलकर बाघ महू-मानपुर और बड़वाह तक पहुंच गए हैं।

ये अब लौटकर अपने टाइगर कॉरिडोर में जाने के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। इसके चलते कभी महू तो कभी चोरल में पंजों के निशान मिलते है। डीएफओ महेंद्र सिंह सोलंकी का कहना है कि पगमार्क को देखकर अभी कुछ भी स्पष्ट रूप से कहना सही नहीं होगा। निशान काफी फैले हैं। वैसे बाघ के मूवमेंट पर नजर रखे हैं।