ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

बिजली, सड़क समेत अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने बैरागढ़ में दिया धरना

भोपाल। संत हिरदाराम नगर (बैरागढ़) ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने इलाके में पसरी जन-समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर नगर निगम एवं राज्य सरकार के खिलाफ धरना दिया। ब्लॉक अध्यक्ष अशोक मारण के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर बुधवार को फायर ब्रिगेड के पास धरना दिया गया। मारण ने कहा कि संत नगर की प्रमुख समस्याएं बिजली बिलों में बेतहाशा वृद्धि एवं विद्युत आपूर्ति में बार-बार कटौती, खस्ता एवं बदहाल सड़कें, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पट्टे एवं लीज की समस्याओं पर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है। आमजन द्वारा बार-बार शिकायत करने के बावजूद सुनवाई नहीं होती। कांग्रेसियों द्वारा बैरागढ़ में एलिवेटेड ब्रिज के कारण व्यापारी को हो रही परेशानी एवं फाटक रोड पर हो रही समस्या को हल करने की मांग भी की गई। कांग्रेसियों ने इस संदर्भ में राज्यपाल एवं कलेक्टर के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन भी सौंपा।

लाइसेंस शुल्क कम करें

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम से व्यापारियों के लाइसेंस शुल्क को कम करने की मांग की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भारीभरकम लाइसेंस शुल्क के कारण व्यापारियों पर बोझ बढ़ गया है। महिलाओं एव‌ बालिकाओं पर हो रहे दुराचार, प्रदेश में किसानों की आर्थिक परेशानियां शहर में आवारा मवेशियों में की समस्या एवं अन्य समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने नारेबाजी की। धरने के माध्यम से नगर निगम, बिजली विभाग, पुलिस प्रशासन एवं राज्य सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान किया जाए अन्यथा संबंधित विभागों का घेराव किया जाएगा।

ये रहे प्रदर्शन में शामिल

धरने में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष विभा पटेल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना, महिला जिला अध्यक्ष संतोष कंसाना, उप ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम लालवानी, प्रदेश प्रवक्ता त्रिलोक दीपानी, आनंद सबधाणी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता माधु चांदवानी, महेश गुरबानी, जीतू खानचंदानी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।