ब्रेकिंग
Operation Sankalp to Urja Suraksha: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारतीय नौसेना का सबसे खतरनाक और बड़ा रेस... Delhi Terror Plot: पाकिस्तान से रची जा रही दिल्ली दहलाने की साजिश; ISI समर्थित TTH मॉड्यूल के 8 आतंक... Manipur Encounter: भारतीय सेना और असम राइफल्स की बड़ी कार्रवाई; चुराचांदपुर में UKNA उग्रवादी ढेर India-USA Relations: गृह मंत्री अमित शाह और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर की बैठक; आतंकवाद और ड्रग्स तस... NEET Paper Leak News: 'पेपर लीक रोकने के उपाय या कॉमेडी सर्कस?' नीट विवाद पर केजरीवाल का केंद्र सरका... Doctor Kills Domestic Help: दिल्ली के पॉश इलाके में सनसनी; डॉक्टर के घर काम करने वाली महिला की हत्या... Shiv Sena UBT Crisis: उद्धव ठाकरे की बैठक से 6 सांसद नदारद; क्या टूटने वाली है शिवसेना UBT? जानें का... Bihar Heli Tourism: पटना से अब राजगीर, कैमूर और वाल्मीकिनगर तक होगी हवाई यात्रा; जानें किराया और पर्... Ranchi Police Encounter: आरएसएस कार्यालय हमला केस का मुख्य आरोपी घायल; हथियार छीनकर भागने की कोशिश म... MP Archaeological Survey: पुजारी के निजी संग्रह से मिला झांसी रियासत का बैज और दुर्लभ सामूहिक चित्र;...

पति के उपचार के लिए गए थे जबलपुर, 6 माह बाद लौटे तो जमीन व मकान पर दबंगों का कब्जा; दे रहे अब धमकी

बालाघाट। पति के बीमार होने पर पत्नी व परिवार के घर से 6 माह के लिए बाहर रही। जमीन पर दबंगों ने कब्जा कर उनके मकान व सारा सामान कब्जे में ले लिया है और अब कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं और उन्हें जान से मारने तक की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है और न्याय न मिलने पर उसने खुद की समाप्त करने की धमकी दी हैं। यह मामला जिले के लामता थाना क्षेत्र का है।

जबलुपर गए थे उपचार कराने

पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची पीडि़ता कौशल्या बाई मानसिंह बघेले 49 वर्ष ने बताया कि वह वार्ड क्रमांक 11 लामता निवासी हैं। पति मानसिंह की तबियत खराब होने पर वह अपने बेटे रुपसिंह के साथ उपचार के लिए जबलपुर के अस्पताल गई थीं। यहां से उन्हें वापस आने पर 6 माह का समय लग गया।

वापस मांगे तो वह लौटा भी नहीं रहे हैं

गांव के ही बंजारीलाल पांचे ने हमारी जमीन व मकान पर कब्जा कर लिया है और घर के बर्तन सहित अन्य सामान को भी अपने पास रख लिया है। जब उससे उन्होंने अपनी जमीन, घर, सामान को वापस मांगे तो वह उन्हें वापस भी नहीं कर रहे हैं। साथ ही वह लखन लिल्हारे सहित अन्य के साथ मिलकर जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं

आर्थिक के साथ ही मानसिक परेशानी भी बढ़ी

आर्थिक समस्या उत्पन्न होने के साथ ही मानसिक परेशानी भी बढ़ गई है। ऐसी स्थिति में आज पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर उनसे न्याय दिलाने की गुहार लगाई है और उन्होंने बताया कि उसे न्याय नहीं मिला तो वह खुद को ही समाप्त कर लेगी जिसकी जिम्मेदारी इन्हीं लोगों की होगी।